---Advertisement---

Grammy 2026:16 भाई-बहन और जिंदगी की जंग , भारत में रहकर ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले दलाई लामा की जानें पर्सनल लाइफ

Grammy 2026: भारत में रहने वाले दलाई लामा को 90 साल की उम्र में ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता हैं। वो नोबेल शांति पुरस्कार भी जीत चुके हैं। उनकी जिंदगी काफी विवादों और समस्याओं से भरी रही है। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने धर्म का रास्ता नहीं छोड़ा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 2, 2026 11:36 पूर्वाह्न

Grammy 2026
Follow Us
---Advertisement---

Grammy 2026:  1 फरवरी 2026 को लॉस एंजिल्स में ग्रैमी अवॉर्ड्स इवेंट का आयोजन किया गया। लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में होने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर की बड़ी हस्तियां पहुंची थी। ग्रैमी अवॉर्ड्स म्यूजिक की दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। वैसे तो दुनिया की कई महान हस्तियों ने ये अवॉर्ड जीता है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारत में रहने वाले तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता और गुरु दलाई लामा की हो रही है। दलाई लामा ने अपने 90 साल के जीवन में पहला  ग्रैमी अवॉर्ड जीता है।

ग्रैमी अवॉर्ड 2026  दलाई लामा को क्यों मिला?

दलाई लामा को ये सबसे बड़ा पुरस्कार उनकी ‘ऑडियो बुक मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए  मिला है।  उनकी इस किताब को नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग की  कैटेगिरी में ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। 1959 में तिब्बत पर चीन के कब्जे के बाद से वो भारत में रह रहे हैं। इस समय वो हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहते हैं। भारत द्वारा दलाई लामा को शरण देने पर चीन हमेशा से इसका विरोध करता है।

कैसी है तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की निजी जिंदगी

दलाई लामा की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उनका जन्म उत्तर-पूर्वी तिब्बत के आमदो में हुआ था। दलाई लामा का असली नाम ल्हामो थओंडुप है। दलाई लामा के माता-पिता की 16 संताने हुई थीं। जिनमें से सिर्फ 7 ही बचे। दलाई लामा की जिंदगी में असली संघर्ष तब शुरु हुआ जब चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया और दलाई लामा इसके विरोध में भारत आ गए। दलाई लामा अपने माता-पिती की 9वीं संतान और दूसरे बेटे हैं।

Grammy 2026 में भारत को क्या मिला? 

ग्रैमी 2026 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले केंड्रिक लैमर हैं। उन्हें 5 अवॉर्ड हिप पॉप के लिए मिले हैं। एल्बम ऑफ द ईयर का खिताब ‘बैड बनी’ को मिला है।

वहीं, सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड ‘बिली ईलिश’ को मिला है। लेडी गागा को भी ‘बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग’ और उनके एल्बम के लिए मिला है। वहीं, भारत को इस साल एक भी ग्रैमी अवॉर्ड नहीं मिला है। हालंकि म्यूजिक के लिए भारत की अनुष्का शंकर और चारू सूरी नॉमिनेट हुए थे। लेकिन जीत नहीं सके।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026