Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: पहले 22 मई को वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज होने वाली थी लेकिन एक बार फिर इसमें बदलाव करते हुए मेकर्स ने रिलीज तारीख बदल दी है। जी हां, डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली वरुण धवन की यह फिल्म खास है। कहा जा रहा है कि अब देरी से यह रिलीज हो सकती है। आइए जानते हैं इस सबके बीच नई रिलीज तारीख को लेकर क्या जानकारी फैंस को दी गई है। एक बार फिर खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए वरुण धवन ने है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज तारीख के लिए पोस्ट की है।
टॉक्सिक टलते ही आखिर कब रिलीज हो रही है Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
View this post on Instagram
‘है जवानी तो इश्क होना है’ से दो पोस्टर शेयर किया गया है। जहां पहले पोस्टर में फिल्म के सभी स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे पोस्टर में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े को देखा जा रहा है। इसके साथ ही वरुण धवन ने लिखा, “5 जून 2026 को थिएटर में, यश और मैडॉक फिल्म को धन्यवाद जिन्होंने हमें अपना कैलेंडर रिसेट करने में मदद की। हमारी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है अब अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म होगी।”
जबरदस्त स्टार कास्ट के साथ क्या धमाका कर पाएंगे वरुण धवन
वहीं बात करें वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है कि तो यह एक रॉम कॉम ड्रामा है जिसमें टीजर के मुताबिक दो महिलाओं के बीच फंसे हुए वरुण धवन की कहानी दिखाई जाएगी। जहां डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को रमेश तोरानी ने प्रोड्यूस किया है और इसमें पूजा हेगड़े के अलावा मृणाल ठाकुर नजर आने वाली है। इसके अलावा मनीष पॉल राकेश बेदी को भी देखा जा सकता है।
चांद मेरा दिल के लिए मुसीबत हुई कम
गौरतलब है कि करण जौहर की फिल्म चांद मेरा दिल से वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है की टक्कर होने वाली थी जिसमें लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिलहाल के लिए यह फिल्म तय तारीख 22 मई को ही रिलीज हो रही है।
टॉक्सिक की रिलीज तारीख टलते ही वरुण धवन ने पोस्टर के साथ अपनी फिल्म की पोस्टपोन की बात की है जो चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर यह अब कब रिलीज होने के लिए तैयार है
टॉक्सिक की रिलीज में हुई देरी तो वरुण धवन ने शिफ्ट कर ली तय तारीख, जानिए अब कब हो रही है यह रिलीज जो चर्चा में है।





