---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 6: वरुण धवन के सामने क्यों नहीं टिक सका बॉबी देओल का पावरफुल ‘बंदर’ ? जानें टोटल कमाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 6: वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म ' है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर' फिल्म के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 11, 2026 12:30 अपराह्न

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है ‘ने बॉबी देओल के ‘बंदर’ का दम निकाल दिया है। इन दोनों फिल्मों को 4 जून 2026 को रिलीज किया गया था। बॉबी देओल के लुक और एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी। लेकिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में ठेंगा दिखा दिया है। इस वीकेंड अगर आप वरुण धवन की  कॉमेडी  फिल्म और बॉबी देओल की डार्क क्राइम सस्पेंस को देखने का प्लान कर रहे हैं तो दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जरुर चेक कर लें।

वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म  ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर जैसी एक्ट्रेस हैं। इसमें एक्टर दोनों की प्रेग्नेंसी के बीच फंस जाता है। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 55 करोड़ के आस-पास है। इसने रिलीज के छठे दिन 2.80 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 7495 शोज से हुआ है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपए हो चुका है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 51.85 करोड़ रुपए है। इस आंकड़े को देखने के बाद अंदाजा लगा जा रहा है कि, ये अपना बजट निकाल लेगी।  हालंकि मूवी के कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 6:  बॉबी देओल पर भारी पड़े  वरुण धवन

बॉबी देओल की ‘बंदर’ फिल्म एक डार्क थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा है। इसमें एक सुपरस्टार मीटू में फंसा हुआ है। फिल्म का बजट 35 करोड़ के आस-पास है। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने  रिलीज के छठे दिन सिर्फ 25 लाख की कमाई की है। ये कलेक्शन 860 शोज से हुआ है। वहीं, बंदर का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म की बद से बत्तर हालत के कई कारण माने जा रहे हैं। इस मूवी का मुकाबला वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से है । वहीं, दूसरी तरफ रामचरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ ने भी मूवी के कलेक्शन पर असर डाला है। इसके साथ ही कम स्क्रीन और ना के बराबर प्रमोशन ‘बंदर’ को ले डूबा है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026