Haiwaan Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान ‘से फैंस और ऑडियंस को काफी सारी उम्मीदें थी। क्योंकि 18 साल बाद खिलाड़ी कुमार ने सैफ अली खान के साथ वापसी की है। हैवान एक साइको किलर की कहानी है। 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस मूवी में अक्षय कुमार का खूंखार विलेन अवतार में हैं। वहीं, सैफ अली खान का अनोखा किरदार है। लेकिन बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा सके हैं। क्योंकि रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही इसका कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकालना चुनौती भरा लग रहा है।
Haiwaan Box Office Collection Day 3 कितना हुआ?
‘हैवान’ ने रिलीज के तीसरे दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4374 शोज से हुई है। भारत में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ये फिल्म टोटल कमाई 8.80 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ हैवान का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपए हो चुका है। इस साइको किलर फिल्म का बजट 130 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस तरह से इसका रिलीज के बाद ही कलेक्शन गिर गया है, उसने मेकर्स के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण
‘हैवान’ फिल्म मलयालम सुपरहिट मूवी ‘ओप्पम’ की हिंदी रीमेक है। इसे भी प्रियदर्शन ने ही बनाया था। इसमें लीड रोल में साउथ सुपर स्टार मोहनलाल थे। यही वजह है कि, हैवान में मोहनलाल का एक कैमियो अपीयरेंस भी है। इस फिल्म के गिरते कलेक्शन के कई बड़े कारण हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म का सीधा मुकाबला ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ से है। जिसके कारण ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक सकी। वहीं, रीमेक फिल्मों से दर्शकों की लगातार बढ़ती दूरी भी हैवान के लिए मुसीबत साबित हुई है। प्रियदर्शन का कॉमेडी ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। लेकिन उन्होंने इस साइको किलर फिल्म को बनाकर रिस्क ले लिया। वहीं, हैवान को दर्शक देखने से इसके कमजोर स्क्रीनप्ले और खींची हुई कहानी के कारण भी बच रहे हैं।
