---Advertisement---

Hansika Motwani: 3 साल में ही इंजेक्शन से बड़ी हो गई एक्ट्रेस! आखिर क्या है इस अजीबोगरीब आरोप की सच्चाई

Hansika Motwani: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू करने वाली हंसिका मोटवानी बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में नजर आ चुकी है। आज एक्ट्रेस शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है लेकिन अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह काफी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है। दरअसल लोगों ने उन पर आरोप लगाया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Hansika Motwani
Follow Us
---Advertisement---

Hansika Motwani: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू करने वाली हंसिका मोटवानी बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में नजर आ चुकी है। आज एक्ट्रेस शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है लेकिन अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह काफी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है। दरअसल लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि उनकी मां ने उन्हें जल्द जवां करने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह महज एक अफवाह है लेकिन इस आरोप की वजह से हंसिका को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोग उनके लिए तरह-तरह की बातें बना रहे थे वहीं एक्ट्रेस ने अपनी मैरिज सीरीज ‘लव शादी ड्रामा’ में इस बात को लेकर खुलासे करती हुई नजर आई।

कॉन्ट्रोवर्सी पर हंसिका ने तोड़ी थी चुप्पी

इस सीरीज के जरिए उन्होंने हार्मोन इंजेक्शन को लेकर बात करती हुई दिखी और इस दौरान वह काफी खफा भी नजर आई। दरअसल 21 साल की उम्र में हंसिका को लेकर यह आरोप लगाया गया था कि उन्हें हार्मोन इंजेक्शन देकर बड़ा किया गया है और उनकी माने उन्हें जल्द जवां करने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया है। इस आरोप पर हंसिका ने कहा, “यह सेलिब्रिटी होने का खामियाजा है। लोगों ने कहा कि मेरी मां ने मुझे एक औरत बनाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए हैं यह वाकई काफी दुखद बात है।”

आरोपों पर फूटा था हंसिका के मां का गुस्सा

वहीं लव शादी और ड्रामा सीरीज में हंसिका की मां ने कहा हम पंजाबी परिवार से हैं और हमारे यहां लड़कियां समय से पहले बड़ी दिखने लगती है और इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। हालांकि लोगों के पास दिमाग तो है ही नहीं तो वह कुछ भी उल जलूल बातें करने लगते हैं। अगर यह सच है तो मुझे टाटा बिरला, किसी करोड़पति से ज्यादा अमीर होना चाहिए अगर यह सच है तो मैं यह कह रही हूं कि मैंने अपनी बेटी को दिया है तुम भी आओ आकर अपनी हड्डी बड़ी करवाओ। मैं इस बात से हैरान हूं कि कैसे लोग इस तरह की बातें लिख देते हैं उनके पास दिमाग नहीं है।

शादी को लेकर भी विवादों में आई थी हंसिका

बता दे कि हंसिका मोटवानी सोहेल खतुरिया के साथ शादी कर चुकी है लेकिन उनकी शादी को लेकर भी काफी अजीबोगरीब अटकलें लगाई जा रही थी। कहा जा रहा था कि हंसिका ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को धोखा देकर उनके पति से शादी रचाई है और किसी औरत का बसा बसाया घर तोड़ा है। इस अफवाह को लेकर भी हंसिका इस शो में बात करती हुई नजर आई थी।

आखिर क्यों लगाया जा रहा है हंसिका पर आरोप

गौरतलब है कि हंसिका मोटवानी ‘कोई मिल गया’ फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थी। वह आखिरी बार 2003 में बड़े पर्दे पर दिखाई दी थी लेकिन 3 साल बाद ही 15 साल की उम्र में उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ ‘देसमुदुरु’ में लीड रोल में नजर आई जिसमें उनके ट्रांसफॉरमेशन को देख लोग हैरान रह गए और इस तरह के आरोप लगाने लगे कि उनकी मां ने उन्हें जल्द बड़े होने के लिए हार्मोन इंजेक्शन दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026