Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59 :’दृश्यम 3′ के सस्पेंस पर भारी पड़ा नीम करोली बाबा का आशीर्वाद, 59वें दिन भी थिएटर्स में गूंजा ‘हनुमान अंश’

Hanuman Ansh Box Office Collection: थिएटर्स में स्क्रीन्स की संख्या आधी से भी कम होने के बावजूद, 'हनुमान अंश' देखने आ रहे दर्शकों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं आयी है। बीते दिन फिल्म ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया है।

Hanuman Ansh Box Office Collection

Picture Credit: Google

Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों के अंदर 272.80 कोरड़ कमाने वाली अजय देवगन की फिल्म’ दृश्यम 3 ‘का ‘हनुमान अंश’ पर कुछ खास असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। बीते दिन रविवार को इस मूवी ने रिलीज के 59वें दिन बहुत अच्छी कमाई की है। जिसे देखने के बाद लोग चमत्कार बता रहे हैं।   हनुमान जी के परम भक्त नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने चमत्कारी रुप में कमाई की है।  जिसे देख लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59   कितना हुआ?

हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 59 वेंदिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1399 शोज से हुई है।इस फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 383.56 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 324.73 करोड़ हो गया है।
विदेशों में,फिल्म ने 59वें दिन 20 लाख रुपए कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन 39.70 करोड़ हो गया है। ये फिल्म दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 423.26 करोड़ रुपए कर चुकी है और सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। इस मूवी का बजट 2 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस तरह से कलेक्शन कर रही है, उससे ये भारत की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली फिल्म बन चुकी है। हैरानी की बात ये है कि, अजय देवगन की दृश्यम 3 के सामने मूवी की कमाई में 42.9 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’  के सामने डटी ‘हनुमान अंश’

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के रूप में बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी सुनामी आई हुई है। तीन दिनों में ये मूवी 272.80 करोड़ रुपए कमा चुकी है। सस्पेंस और क्राइम-थ्रिलर की इस कल्ट फ्रेंचाइजी को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और इसे देश भर में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं। लेकिन इस महा-मुकाबले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन गिरने के बजाय कई जगहों पर और मजबूत हुआ है।  किसी भी फइल्म के लिए रिलीज के दो महीनों तक चलना चमत्कार से कम नहीं है। इस फिल्म के बढ़के कलेक्शन के फैंस और मेकर्स हनुमान जी की आशीर्वाद बता रहे हैं।

Exit mobile version