---Advertisement---

नताशा संग तलाक की खबर के बीच छुट्टी मनाने किसके साथ निकले Hardik Pandya! वायरल फोटोज को लेकर लोग बना रहे बात

Hardik Pandya: नताशा संग तलाक की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वे छुट्टियों को एंजॉय करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2024 8:15 अपराह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी फिलहाल काफी चर्चा में है। नताशा स्टेनकोविक के साथ उनकी तलाक की खबरें खूब वायरल हो रही है लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक और दावा किया जा रहा है। जहां एक तरफ तलाक की खबरें चल रही है वहीं दूसरी तरफ विदेश में हार्दिक पांड्या एंजॉय कर रहे हैं। उनके चेहरे पर शादी टूटने का कोई गम नजर नहीं आ रहा है। एक बार फिर उनकी शादी और तलाक की खबरें एक पहेली बन गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है लेटेस्ट खबर।

अज्ञात जगह पर छुट्टी मनाने पहुंचे Hardik Pandya

दरअसल रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की पारी खत्म होने के बाद हार्दिक विदेश रवाना हुए हैं। वह एक अज्ञात जगह पर छुट्टियों को एंजॉय करने के लिए पहुंचे हैं। यहां तक यह भी कहा जा रहा है कि वह वहीं से सीधे न्यूयॉर्क में पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए टीम में शामिल होंगे। फिलहाल इस बारे में कोई खबर नहीं आई है कि वह कहां और किसके साथ हॉलिडे मनाने के लिए गए हैं।

फोटोज पर लोग कर रहे हैं कमेंट

लेटेस्ट फोटोज में हार्दिक क्वालिटी टाइम को एंजॉय कर रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उनके कम बैक की उम्मीद कर रहे हैं। तो फैन का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए हार्दिक पांड्या नहीं टूटेंगे। एक यूजर ने लिखा क्या आप नताशा के साथ ही छुट्टियों पर गए हैं तो दूसरे ने कहा कृपया हेटर्स का मुंह बंद कर दें। एक यूजर का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम आपके साथ हैं तो दूसरे यूज़र ने कहा किसके साथ गए हो शेर।

क्या हार्दिक से नताशा ने तलाक के लिए मांगी है इतनी प्रॉपर्टी

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या को चीयर करने के लिए कभी भी नताशा को स्टेडियम में नहीं देखा गया जिसके बाद ब्रेकअप की हवाएं उड़ी। इतना ही नहीं नताशा को दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड अलक्जेंडर के साथ स्पॉट किया गया और जब पैपराजी ने अफवाहों के बारे में उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा थैंक यू। एक बार फिर हार्दिक और नताशा की अलग होने की खबरें चर्चा में है। वहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि नताशा ने हार्दिक से 70% प्रॉपर्टी की मांग की है।

हार्दिक और नताशा हैं अफवाहों पर चुप

सोशल मीडिया पर तमाम खबरें आ रही है लेकिन अभी भी हार्दिक और नताशा इसपर कोई रिएक्ट नहीं कर रहे हैं। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीर भी है और ऐसे में लोग अभी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026