---Advertisement---

क्या आलिया भट्ट को मेघना गुलजार ने दिखाया राजी में कमजोर! धुरंधर 2 की चकाचौंध देख लेखक Harinder Sikka का विवादित बयान वायरल

Harinder Sikka: आलिया भट्ट की राजी के लेखक ने डायरेक्टर मेघना गुलजार को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसने सनसनी मचा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2026 12:57 अपराह्न

Harinder Sikka
Follow Us
---Advertisement---

Harinder Sikka: रणवीर सिंह की धुरंधर की चकाचौंध दुनिया भर में लगातार देखी जा रही है और भारत में इसने 1000 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। इस सब के बीच राजी के लेखक ने एक ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद 2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म चर्चा में आ गई है। डायरेक्टर मेघना गुलजार पर लेखक ने ऐसा आरोप लगाया जो देखने के बाद एक बहस की शुरुआत हो गई। धुरंधर 2 की सफलता के बीच लेखक हरिंदर सिक्का ने कहा कि मेघना गुलजार पर भरोसा करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी क्योंकि उन्होंने सहमत के किरदार को कमजोर दिखाया।

मेघना गुलजार को लेकर राजी लेखक Harinder Sikka के बिगड़े बोल

हरिंदर सिक्का ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट लिखा और कहा, “सहमत को राजी कहना जासूसी पर लिखी गई दुनिया की सबसे अच्छी किताबों में से एक है। यह बॉर्डर पार पाकिस्तान, बॉलीवुड में दुश्मन ताकतों और पंजाब के अपराधियों को बेनकाब करती है। मेघना गुलज़ार को चुनना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। साफ़ चेतावनी के बावजूद, मैं यह अंदाज़ा नहीं लगा पाया कि कैसे सोच का झुकाव हीरो की असली भावना को कम कर देगा।”

हरिंदर सिक्का ने भारत को सच्चाई दिखाने को लेकर क्या कहा

इतने पर ही हरिंदर सिक्का नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, “लगभग दो दशक बाद भी, यह किताब दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ रही है। पेंगुइन की बेस्टसेलर किताबें; विछोड़ा, गोबिंद, द चाबीमास्टर लिखी जा रही हैं, क्योंकि हमारा खूबसूरत देश पूरा सच देखने का हकदार है।”

धुरंधर 2 की सफलता के बीच निश्चित तौर पर राजी लेखक द्वारा दिए गए इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। यूजर्स इस पर टिप्पणी देने में पीछे नहीं हैं। विक्की कौशल सोनी राजदान स्टारर राजी को लोगों ने खूब पसंद किया था लेकिन इस तरह लेखक का डायरेक्टर पर सवाल उठाना चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Giorgia Andriani

मार्च 31, 2026

Anupam Kher

मार्च 31, 2026

Shah Rukh Khan

मार्च 31, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 12

मार्च 31, 2026

Arjun Rampal

मार्च 31, 2026

Ramayana

मार्च 31, 2026