---Advertisement---

Haryanvi dance video: ‘इंग्लिश मीडियम’ ठुमके से सपना ही नहीं इन दो हसीनाओं ने भी गिरा दी बिजलियां, खूब मारे लटके-झटके

Haryanvi dance video: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि उन्होंने अपनी छवि स्टेजकरियर से शुरुआत करने के बाद इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच चुकी हैं। हाल ही में उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी देखा गया था। वहीं सपना अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 2:30 अपराह्न

sapna choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Haryanvi dance video: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि उन्होंने अपनी छवि स्टेजकरियर से शुरुआत करने के बाद इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच चुकी हैं। हाल ही में उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी देखा गया था। वहीं सपना अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से लोगों के बीच हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह भले ही करियर में कितना भी आगे जा रही हो लेकिन अपने पुराने फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। यही वजह है कि आए दिन स्टेज परफॉर्मेंस काफी चर्चा में होते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने लटके झटकों से स्टेज को हिला रही हैं।

सपना के ठुमकों से मचा हंगामा

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना पिंक और व्हाइट सूट में नजर आ रही है। ‘इंग्लिश मीडियम’ गाने पर पटियाला सूट में उनका देसी अंदाज देख लोग हैरान रह गए हैं लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपने ताबड़तोड़ ठुमकों से लोगों की निगाहें अटका दी है। वह जिस तरह से कमरतोड़ ठुमके लगा रही है और स्टेज पर अपनी अदाओं का जादू बिखेर रही है वह किसी के भी दिल को घायल करने के लिए काफी है। यही वजह है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सपना के एक्सप्रेशन और अदाएं लोगों को दीवाना बना रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनका अंदाज वाकई काफी खास है।

ये भी पढ़ें: Haryanvi dance video: सपना चौधरी के जबरदस्त ठुमको ने लोगों को बनाया दीवाना, अदाएं देखने के बाद खो बैठे होश

इन हसीनाओं ने भी लूट ली महफिल

यह पहली दफा नहीं है जब सपना चौधरी अपने अंदाज से लोगों को इंप्रेस कर रही हो। वह हर बार लोगों को चौंकाने में पीछे नहीं रहती हैं वहीं इस वीडियो की बात करें तो इसमें सपना चौधरी के अलावा सुनीता बेबी और खुशी राठी भी नजर आ रही है। दोनों ‘इंग्लिश मीडियम’ ठुमके लगा रही हैं। इस वीडियो को ‘टशन हरियाणवी’ यूट्यूब चैनल से 20 नवंबर 2022 को जारी किया गया है और इसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह वीडियो हरियाणवी डांस को पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है क्योंकि इसमें एक साथ तीन हसीनाएं ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026