---Advertisement---

Toxic Advance Booking ने क्या यश को बना दिया भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार? इस राज्य के लोग टिकट खरीदने में सबसे आगे!

Toxic Advance Booking : साउथ सुपर स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग से तहलका मचा दिया है। इसने बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 24, 2026 3:09 अपराह्न

Toxic Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Toxic Advance Booking:  साउथ सुपर स्टार यश की अपकमिगं फिल्म  ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है। ये एक खूंखार गैगेस्टर के  ईर्द-गिर्द घूमती एक एडल्ट मूवी है। जिसमें प्यार, धोखे, वफादारी और बदले के अलावा गालियां और अश्लीलता के साथ हिंसा देखने को मिल सकती है।  यश की इस मूवी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, पहले ये 19 मार्च  2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी डेट को रणबीर सिंह की धरुंधर 2 रिलीज और अन्य कारणों से टाल दिया गया। लेकिन फाइनली मेकर्स अपने फैंस के लिए इसे लेकर आ रहे हैं।  रिलीज से पहले दुनियाभर के सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग खोल दी गई है। जिसका कलेक्शन देख बॉलीवुड भी हैरान है। क्योंकि यश ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे एक्टर्स को काफी पीछे छोड़ दिया है।  इंडिया में टॉक्सिक की जबरदस्त एडवांस बुकिंग चल रही है।

यश की मूवी Toxic ने Advance Booking से तोड़े रिकॉर्ड 

‘केजीएफ’ एक्टर यश की ‘टॉक्सिक’ मूवी का बजट 1000 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस मूवी ने एडवांस बुकिंग के खुलते ही अभी तक 6.71 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। भारत में कई भाषाओं में इसके 14000 से ज्यादा शोज हैं। इंडिया में टॉक्सिक अभी तक 45 करोड़ के आस-पास कमा चुकी है। वहीं, इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 7.65 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पोंस यश के होम राज्य कर्नाटक में मिला है। यहां पर ये फिल्म अभी तक 16 करोड़ के आस-पास एडवांस बुकिंग से कमाई कर चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की ऑडियंस मूवी पर सबसे ज्यादा प्यार लुटा रही है। खबरों, की मानें तो ये मूवी ऑपनमिंग डे पर 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।  रिलीज से दो दिन पहले ही मूवी एडवांस बुकिंग से जबरदस्त कमा रही है।  इस मूवी ने यश को भारत का सबसे  बड़ा सुपरस्टार बना दिया है, अगर ये कहें तो कुछ गलत नहीं होगा।

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ फिल्म की स्टोरी की बात करें तो गोवा के एक गैंगेस्टर की है। ये मूवी वफादारी, धोखे और परिवार को बचाने की है। जिसमें काफी हिंसा देखने को मिल सकती है। फिल्म में यश का डबल रोल है। इस फिल्म में लीड रोल में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े कलाकर हैं। इसे नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर गीतु मोहनदास ने बनाया है। मूवी में सुदेव नायर विलेन के रोल में हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026