---Advertisement---

Heeramandi: ड्रोन शो के जरिए रिलीज डेट से उठा पर्दा, भंसाली की वेब सीरीज में आमने-सामने दिखेंगी सोनाक्षी और मनीषा

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिंग प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ की रिलीज तारीख को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ऐसे में खास अंदाज में इसकी रिलीज तारीख की घोषणा की गई है। सोशल मीडिया पर फिलहाल ‘हीरामंडी’ सुर्खियों में है। इस बीच वेब सीरीज की कहानी काफी अलग है और खास बात ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2024 11:10 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 28, 2024 1:40 अपराह्न

Heeramandi
Follow Us
---Advertisement---

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिंग प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ की रिलीज तारीख को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ऐसे में खास अंदाज में इसकी रिलीज तारीख की घोषणा की गई है। सोशल मीडिया पर फिलहाल ‘हीरामंडी’ सुर्खियों में है। इस बीच वेब सीरीज की कहानी काफी अलग है और खास बात यह है कि इसमें एक साथ कई हसीनाएं नजर आने वाली है। जब से ‘हीरामंडी’ की पहली झलक सामने आई है तभी से वेब सीरीज की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब इंतजार खत्म हो गया।

ड्रोन शो रहा जबरदस्त

नेटफ्लिक्स ने मुंबई में एक बड़े इवेंट में रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। दरअसल इसकी तारीख की घोषणा काफी खास अंदाज में की गई। खुले आसमान में एक ड्रोन शो के जरिए ‘हीरामंडी’ की रिलीज तारीख से पर्दा उठा जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस इवेंट में ‘हीरामंडी’ के सभी स्टार कास्ट खास अंदाज में नजर आए। हर एक हसीना का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। ड्रोन शो में रिलीज तारीख का दिखाना भी भंसाली का एक बड़ा दांव है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

इस दिन रिलीज हो रही है वेब सीरीज

बता दें कि भंसाली की यह वेब सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह कई महीनो में खास है क्योंकि एक साथ इसमें सितारों का जमावड़ा दिखने वाला है। इस वेब सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शरमीन सहगल नजर आने वाली है जिनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया है।

वेब सीरीज की कहानी है काफी खास

टीजर से लेकर इसके फर्स्ट लुक तक को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं इस पीरियड ड्रामा की कहानी भारत पाकिस्तान बंटवारे से पहले के लाहौर पर आधारित है। इस वेब सीरीज में मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा आमने-सामने नजर आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026