---Advertisement---

Heeramandi Song: ‘तिलस्मी बाहें’ गाने में हाथों में जाम लेकर मदहोश बना रही सोनाक्षी सिन्हा, दिलकश अदाओं से महफिल में लगाई आग

Heeramandi Song: ‘तिलस्मी बाहें’ फैलाकर आ गई फरीदन महफिल में आग लगाने के लिए। जी हां, दरअसल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी‘ में फरीदन के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उनका गाना ‘तिलस्मी बाहें’ देखने के बाद फैंस होश गंवा बैठे हैं और सोनाक्षी की तारीफ में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2024 4:48 अपराह्न

Heeramandi Song
Follow Us
---Advertisement---

Heeramandi Song: ‘तिलस्मी बाहें’ फैलाकर आ गई फरीदन महफिल में आग लगाने के लिए। जी हां, दरअसल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी‘ में फरीदन के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उनका गाना ‘तिलस्मी बाहें’ देखने के बाद फैंस होश गंवा बैठे हैं और सोनाक्षी की तारीफ में खो हो गए हैं। अपने इस अंदाज से एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है। यह दावा है कि दबंग की यह हसीना का यह अंदाज आपने कभी नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चर्चा में है और लोग सोनाक्षी के फैन हो गए।

सोनाक्षी सिन्हा की खूबसूरती का जवाब नहीं

‘हीरामंडी’ वेब सीरीज के इस गाने ‘तिलस्मी बाहें’ में मुजरा को जिस खास अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया है वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। इस दौरान वह गोल्डन शिमर साड़ी, गले में हीरे का हार, नाक में नथनी और कर्ल हेयर स्टाइल में उनकी खूबसूरती वाकई किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है।

‘तिलस्मी बाहें’ गाने में महफिल सजा रही सोनाक्षी

‘तिलस्मी बाहें’ गाने की शुरुआत होती है एक महफिल से जहां सोनाक्षी सिन्हा कई लोगों के बीच घिरी हुई नजर आ रही है। उनके हाथों में जाम होता है और फिर वह कभी टेबल पर खड़े होकर डांस कर रही होती है तो कभी अपनी गोद में पास बैठे शख्स को सुला लेती है। ऐसे में इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह अपने अवतार से लोगों के बीच में तहलका मचाने के लिए आ गई है। निश्चित तौर पर उनके डांस में वह जादू है जो महफ़िल को सजाने के लिए काफी है।

अदिति राव हैदरी की भी झलक

गाने में लोगों की निगाहें अंत में अटक जाती है जब अदिति राव हैदरी की झलक भी दिखाई देती है। बता दें कि यह वेब सीरीज 1 में को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। वहीं इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, दिव्या दत्ता जैसी हसीनाएं दिखाई देने वाली है। गाने को शर्मिष्ठा चटर्जी ने अपनी आवाज दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026