---Advertisement---

धर्मेंद्र-शबाना आजमी के किस से नाराज हैं Hema Malini! रिएक्शन देखकर आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Hema Malini: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिलहाल काफी चर्चा में है। 28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस से प्यार मिल रहा है लेकिन फिल्म में जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है वह है धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन जिस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2023 4:45 अपराह्न

Hema Malini
Follow Us
---Advertisement---

Hema Malini: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिलहाल काफी चर्चा में है। 28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस से प्यार मिल रहा है लेकिन फिल्म में जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है वह है धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन जिस पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी जमकर चुटकी ले रहे हैं। वही इस सीन को देखने के बाद लोग तालियां बजाने के लिए मजबूर हो रहे हैं और सिनेमाघरों में सीटियों की आवाज सुनाई दे रही है। इस सबके बीच किसिंग सीन को लेकर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने रिएक्ट किया है और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद फैंस हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या बोली हेमा मालिनी।

सीन की बात सुनकर हंसने लगी हेमा मालिनी

हाल ही में जब हेमा मालिनी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए इसका जवाब दिया। वह हंसने लगी और कहा कि “मैंने उस सीन को अब तक देखा नहीं है लेकिन मुझे पता है कि फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे होंगे। मैं धर्म जी के लिए काफी खुश हूं क्योंकि वह कैमरे पर रहना पसंद करते हैं और वह अपने काम से भी काफी प्यार करते हैं।” निश्चित तौर पर हेमा का यह जवाब लोगों को चौंकाने के लिए काफी है।

शबाना आजमी ने कहीं थी ये बात

इससे पहले शबाना आजमी भी इस किसिंग सीन को लेकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि “यह बात सच है कि मैं इससे पहले फिल्मों में ज्यादा किसिंग सींस देने से कतराती रही हूं लेकिन इस दफा जब सामने धर्मेंद्र हो तो किस करना कौन नहीं चाहेगा।” हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात को मजाक में कहा और उन्होंने बताया कि इस सीन को करने में उन्हें अनकंफरटेबल नहीं लगा।

अब तक हुई ‘रॉकी और रानी’ की इतनी कमाई

गौरतलब है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रणवीर और आलिया भट्ट स्टारर करण जौहर द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हुई है और मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म अब तक लगभग 80 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 160 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 130 करोड़ की कमाई की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026