---Advertisement---

53 साल बाद वायरल हुआ Hema Malini का योगा सॉन्ग, बिंदास डांस मूव्स ने लोगों का बनाया दीवाना

Hema Malini: हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने से इतना तो साफ है कि सोशल मीडिया पर दिग्गज वेटरन एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में अब भी कोई कमी नहीं आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hema Malini: हेमा मालिनी अपने समय में बॉलीवुड की दिग्गज और सबसे खूबसूरत अदाकारों में शुमार की जाती थी। अब भले ही वो फिल्मों से दूर हों पर उनके फैंस आज भी उन्हें उनके चुलबुले किरदारों के लिए खूब पसंद करते हैं। हाल ही में हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

क्या खास है इस वीडियो में

दरअसल ये वीडियो हेमा मालिनी की साल 1970 में आई फिल्म के एक गाने का है। इस वीडियो सॉन्ग में हेमा मालिनी ब्लैक कलर के योगा आउटफिट्स में नजर आ रहीं है और साथ ही सॉन्ग में डांस की जगह योग के मूव्स करती नजर आ रही है। यूजर्स अब इस सॉन्ग को योगा सॉन्ग के नाम से वायरल कर रहे है। इस गाने का नाम है ‘ ओ घटा सांवरी थोड़ी थोड़ी बावरी।’

ये भी पढ़ें: 1 महीने डिस्कस करने के बाद तैयार हुआ Swara Bhasker के वलीमे का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

अब बॉलीवुड से दूर राजनीति में एक्टिव है हेमा मालिनी

इस वीडियो के वायरल होने से इतना तो साफ है कि सोशल मीडिया पर दिग्गज वेटरन एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में अब भी कोई कमी नहीं आई। इस वीडियो पर हेमा मालिनी की तारीफ में जमकर कॉमेंट्स आ रहे है। बता दें, हेमा मालिनी को आखिरी बार साल 2020 में फिल्म शिमला मिर्च में देखा गया था। हेमा मालिनी अभी बॉलीवुड से दूर है और भाजपा के टिकट पर मथुरा से लगातार दूसरी बार सांसद चुनी जा चुकी है।

राजनीति में अलग मुकाम पर हैं हेमा

मथुरा सीट पर साल 2014 के चुनावों में हेमा मालिनी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीति में भी जनता की पसंद है। इसके बाद साल 2019 में हेमा मालिनी ने मथुरा सीट से एक बार फिर जीत पक्की की और बता दिया की अपने चुनाव क्षेत्र में उन्होंने काम के दम पर लोगों का समर्थन प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026