---Advertisement---

कार्तिक आर्यन को झेलना पड़ा ‘शहजादा’ के पिटने का खामियाजा, नए ट्विस्ट के साथ कटा Hera Pheri 3 से पत्ता

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ में दमखम दिखा चुकी है। इन फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया और इसने कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। बीते दिनों यह खबर आई थी कि ‘हेराफेरी 3’ में अक्षय कुमार नहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2023 12:53 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 22, 2023 1:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ में दमखम दिखा चुकी है। इन फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया और इसने कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। बीते दिनों यह खबर आई थी कि ‘हेराफेरी 3’ में अक्षय कुमार नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। ‘भूल भुलैया 2’ की कमाई और सुपरहिट होने के बाद कार्तिक आर्यन की मानो लॉटरी लग गई। डायरेक्टर्स की लाइन लग गई और एक्टर्स की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स आ गए। हालांकि अब जब उनकी फिल्म शहजादा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई तो ‘हेराफेरी 3’ के मेकर्स अपनी फिल्म को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। आइए जानते हैं क्या है सी फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट।

कार्तिक आर्यन के साथ रिस्क नहीं लेना चाहते हैं निर्माता

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो ‘हेराफेरी 3’ में एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी नजर आने वाली है। पहले खबर यह आई थी कि फिल्म की कहानी सुनने के बाद अक्षय कुमार ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। बाद में निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने इस प्रोजेक्ट के लिए कार्तिक आर्यन से बात कर ली थी और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भी भर दी थी। अब जब कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई तो निर्माता अपनी फिल्म के साथ रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को कास्ट नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: स्वरा और फहद की शादी पर Sadhvi Prachi का बड़ा बयान, कहा- ‘जल्द होगा तलाक या श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े’

‘हेराफेरी 3’ में भी अक्षय कुमार आएंगे नजर

मिली जानकारी के मुताबिक सुनील शेट्टी ‘हेराफेरी 3’ में भी अक्षय कुमार को ही देखना चाहते थे और इसके लिए वह मीडिया में अपनी बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि ‘हेराफेरी 3’ अक्षय कुमार के बिना नहीं बनेगी। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय को वापस लाने के लिए सुनील ने काफी मेहनत की है। वैसे अक्षय की कई फिल्में पिछले कुछ समय से खास कमाल नहीं दिखा पा रही है लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ से लोगों को उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026