---Advertisement---

Highest Paid Celebrity Bodyguard: जानें किस बॉलीवुड स्टार का बॉडीगार्ड है सबसे महंगा? महीने का पैकेज जानकर हो जाएंगे हैरान!

Highest Paid Celebrity Bodyguard: किसी आम आदमी के लिए एक बॉडीगार्ड रखना शायद बहुत बड़ी बात होगी मगर एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लिए बॉडीगार्ड रखना कोई बड़ी बात नहीं है ये बॉलीवुड स्टार्स अपनी सुरक्षा के लिए अपने बॉडीगार्ड पर करोड़ों पैसे लौटा देते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 13, 2023 1:12 पूर्वाह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Highest Paid Celebrity Bodyguard: मायानगरी यानी की मुबंई में बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया जिसमें हर एक कलाकार अपने आप को सुपरस्टार बनता हुआ देखना चाहता है, और सुपरस्टार की जिंदगी जीना चाहता है। लेकिन माया नगरी में सुपरस्टार बना इतना आसान नहीं है। अगर कोई सुपरस्टार बन भी जाए तो उसके बाद उनका जीवन उतना आसान नहीं होता जितना की ऑन स्क्रीन फैंस को या फिर आम लोगों को लगता है।

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जोकि सालों से दर्शोकों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं, जैसे की सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन आदि स्टार्स की लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन ये वो सुपरस्टार हैं जिनकों देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया सलाम करती है। जब ये सितारे जमीन पर उतरते हैं तो उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों-करोंड़ो लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आती है।

लाखों-करोंड़ो कहें या स्टार्स के फैंस, वो सभी एक बार बस अपने मनपसंद कलाकार से मिलना चाहते हैं। लेकिन स्टार्स के बॉडीगार्ड फैंस को उनके पास आने नहीं देते और बस यही फैंस को स्टार्स रूड बिहेवियर में लगने लगता है। हालांकि ऐसा नहीं होता, क्योंकि कलाकार जितना बड़ा होता है उसकी जान को उतना ही खतरा होता है। 

यही कारण है कि वह अपने आसपास कुछ ऐसे बलशाली लोगों को रखते हैं, जोकि उनकी जान की हिफाजत कर सकें। वैसे तो कई बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड्स फेमस हैं। जिन्हें उनके फैंस भी बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं। लेकिन आज अपने आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस स्टार के बॉडीगार्ड की सैलरी कितनी है ? वे सालाना कितना कमाते हैं? 

किंग खान के बॉडीगार्ड की सालाना इतनी कमाई 

तो चलिए सबसे पहले बात कर लेते हैं किंग खान यानी शाहरुख खान की और उनके साथ हमेशा नजर आने वाले उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह की, आपको जानकर हैरानी होगी कि सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड रवि सिंह को शाहरुख अपनी सुरक्षा के लिए 2.7 करोड़ रुपए देते हैं, यानी कि महीने का करीब 17 लाख रूपए शाहरुख अपने बॉडीगार्ड रवि सिंह को देते हैं। रवि सिंह शाहरुख खान के साथ बीते कई सालों से हैं और वह हर कार्यक्रम में शाहरुख खान से पहले पहुंचकर वहां की सुरक्षा को अच्छी तरह से देखते हैं और शाहरुख खान का ध्यान रखते हैं।

दबंग खान का बॉडीगार्ड रहता है लाइमलाइट में

दूसरे सबसे बड़े खान की बात की जाए तो वो हैं बॉलीवुड के रॉबिन हुड पांडे यानी कि सलमान खान हैं। वैसे तो लोगों को लगता है, कि सलमान खान दबंग है। तो उन्हें बॉडीगार्ड की क्या ही जरूरत होगी ? हालांकि ऐसा नहीं है, दबंग खान को भी बॉडीगार्ड की जरूरत पड़ती है। और उनका सबसे करीबी बॉडीगार्ड जो अक्सर लाइमलाइट में नजर आता है वो है शेरा।

लोग जब भी शेरा को देखते हैं या फिर उससे कभी मुलाकात करते हैं तो उनके जहन में यह सवाल जरूर आता होगा, कि यह सलमान खान का बॉडीगार्ड है। आखिरकार यह महीना या सालाना कितना कमाता होगा? तो जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की करीब 15 लाख रुपए यानी की 2 करोड रुपए सालाना कमाई है। 

श्रेयसे थेले को इतनी मोटी रकम देते हैं अक्षय कुमार

तीसरे नंबर पर नाम आता है खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार का, वैसे तो अक्षय कुमार को खुद इतनी फाइट्स आती हैं और वो इतने फिट रहते हैं, कि वो किसी से भी टक्कर ले सकते हैं। और ऐसा हो भी क्यों न बॉलीवुड में अक्षय कुमार को उनके एक्शंस के लिए जो जाना जाता है। लेकिन रियल लाइफ में एक्टर के साथ उनका सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड श्रेयसे रहते हैं जोकि दिन रात अक्षय कुमारी की सुरक्षा करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि खिलाड़ी कुमार अपने बॉडीगार्ड को अपनी सिक्योरिटी के लिए सालाना 1.2 करोड़ रुपए देते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajpal Yadav

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026

O’ Romeo Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

O Romeo

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026