---Advertisement---

बधाई हो! गुलाबी शेरवानी में दुल्हन संग ट्विन करते दिखे ‘यारियां’ फेम Himansh Kohli, देख लोग बोले- ‘नेहा कक्कर की…’

Himansh Kohli: हिमांश कोहली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में, आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें स्पेशल जिसे देख फैंस कर रहे हैं नेहा कक्कड़ को लेकर जमकर कमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 12, 2024 7:08 अपराह्न

Himansh Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Himansh Kohli: ‘यारियां’ फिल्म से डेब्यू करने वाले हिमांश कोहली (Himansh Kohli) अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। उनकी शादी हो चुकी है। जहां पहले उनकी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई तो अब उनकी शादी की झलकियां चर्चा में है जिसे देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। जहां एक तरफ फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आए तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस नेहा की सौतन बुलाकर तस्वीरों पर मजे ले रहे हैं। आइए देखते हैं फोटोज।

Himansh Kohli की शादी की तस्वीरें हैं खूबसूरत

Instant Bollywood से जारी इन तस्वीरों की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि हिमांश कोहली अपनी पत्नी के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों पिंक कलर के जोड़े में एक दूसरे के साथ ट्विन कर रहे हैं। जहां हिमांश पिंक शेरवानी, पगड़ी और वरमाला में नजर आ रहे हैं तो उनकी पत्नी भी उन्हें ट्विन कर रही है। माथे पर मांगटीका और नेकलेस के साथ पिंक चूड़े में उनकी पत्नी की खूबसूरती देखने लायक है। फोटोज में हिमांश अपनी पत्नी के सिर पर किस करते हुए नजर आए।

Himansh Kohli की तस्वीरों को देख Neha Kakkar का मजाक उड़ा रहे लोग

Himansh Kohli (Credit- Instant Bollywood)

फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा नेहा कक्कड़ की सौतन तो दूसरे ने कहा बधाई हो नेहा कक्कड़ को। एक ने लिखा यह नेहा कक्कर का एक्स बॉयफ्रेंड है ना।

कौन है Himansh Kohli की पत्नी

जहां तक हिमांश कोहली की शादी की बात करें तो एक्टर की मेहंदी की फोटोज वायरल हुई जिसमें वह काफी एंजॉय करते हुए नजर आए। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की झलक देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई। मेहंदी वह अपनी होने वाली पत्नी के नाम का पहला अक्षर v को फ्लॉन्ट करते दिखे। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर हिमांश कोहली की पत्नी कौन है और दोनों एक दूसरे को कैसे जानते हैं।

Neha Kakkar के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर विवादों में घिरे थे Himansh Kohli

जहां तक हिमांश कोहली की बात करें तो वह ‘यारियां’ फिल्म के बाद काफी चर्चा में आए थे। उनकी क्यूटनेस को देखने के बाद उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी हो गई थी। हालांकि नेहा कक्कड़ के साथ उनका रिलेशनशिप भी काफी चर्चा में रहा था लेकिन बाद में उनके ब्रेकअप की वजह से काफी विवाद हुआ था। जहां नेहा ने हिमांश पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026