---Advertisement---

‘पूजा-पाठ पर रोक…’ Himanshi Khurana के लव जिहाद के आरोपों से इंटरनेट पर भूचाल! जवाब में आसिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल संग दिखाई कोजी फोटो

Himanshi Khurana: पहले असिम रियाज पर धन परिवर्तन करवाने का लगा आरोप और अब एक्ट्रेस ने इसका जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर कौन सा पोस्ट वायरल हो रहा है और पूरी कंट्रोवर्सी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2026 3:31 अपराह्न

Himanshi Khurana
Follow Us
---Advertisement---

Himanshi Khurana: बिग बॉस 13 में एक कपल बना जो लंबे समय तक अपने डेटिंग अफवाहों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जो बीते कुछ समय पहले अपने ब्रेकअप को लेकर पब्लिकली कंट्रोवर्सी में आए थे। हालांकि इस सब के बीच बीते दिन पंजाबी एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने हर किसी का दिमाग हिला दिया। उन्होंने बताया कि उनसे जबरदस्ती इस्लाम में परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया जिसकी वजह से उन्हें लगा कि वह अपने हिंदू देवी देवताओं से दूर हो रही है। वहीं इस सबके बीच असिम रियाज और हिमांशी खुराना का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है।

हिमांशी खुराना का एक्स बॉयफ्रेंड संग रिश्ते को लेकर शॉकिंग दावा

दरअसल हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कहा कि एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते के दौरान उन्हें यहां तक कह दिया था कि यह पूजा-पाठ अब नहीं चलेगा। उन पर मानसिक दवाब बनाया गया और दूसरे धर्म को अपनाने के लिए कहा गया जिसकी वजह से वह एक समय पर धर्म बदलने के लिए मजबूत हो गई थी। मानसिक तनाव में वह इस स्थिति तक पहुंच गई थी कि उन्हें लगा कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार कैसे होगा जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने अपना धर्म छोड़ने से पहले मन में चार धाम यात्रा करने का सोचा, उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वह भगवान को अलविदा कह रही हैं।

Himanshi Khurana के दावों के बीच क्या बोले असिम रियाज

वहीं जब इसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ तब हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “पॉडकास्ट में मेरे जीवन के अनुभव के बारे में हुई मामूली चर्चा को लेकर मीडिया का इतना बड़ा सार्वजनिक विवाद खड़ा करना, जबकि मैंने किसी के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा, यह तो सरासर बेवजह का बतंगड़ बनाना है। चलो कोई नहीं लगे रहो। ” वहीं दूसरी तरफ असिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए नजर आए जहां वह दुबई के बिज पर इंजॉय करते दिखे।

फिलहाल हिमांशी खुराना और असिम रियाज की यह कंट्रोवर्सी विवादों की वजह बनी हुई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026