---Advertisement---

एक्टिंग में फिसड्डी साबित हुए Himesh Reshammiya! क्या इन विवादों की वजह से हो गए गुम

Himesh Reshammiya: अपने गानों और रूहानी आवाज के लिए चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता है। बहुत कम समय में उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई लेकिन यह बात भी सच है कि उनका एक्टिंग में जादू नहीं चला और वह एक फ्लॉप स्टार साबित हुए। हिमेश रेशमिया अपने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 23, 2023 10:29 पूर्वाह्न

himesh reshammiya
Follow Us
---Advertisement---

Himesh Reshammiya: अपने गानों और रूहानी आवाज के लिए चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता है। बहुत कम समय में उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई लेकिन यह बात भी सच है कि उनका एक्टिंग में जादू नहीं चला और वह एक फ्लॉप स्टार साबित हुए। हिमेश रेशमिया अपने करियर की शुरुआत तो एक्टिंग से की लेकिन उन्हें पहचान सिंगिंग ने दिलवाई। वहीं हिमेश कई विवादों को लेकर भी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहे हैं। इस सबसे परे अगर हिमेश रेशमिया की स्टारडम की बात करें तो शुरुआत में ऐसा लगा था जैसे वह इंडस्ट्री पर अपनी आवाज से राज करेंगे लेकिन धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी कम होती गई। उन्होंने कई कानों से अपनी एक अलग छवि बनाई है।जन्मदिन के मौके पर हिमेश रेशमिया से जुड़े विवादों पर आइए डालते हैं एक नजर।

जब सोनू निगम ने हिमेश रेशमिया को दिया था करारा जवाब

उस समय लोगों को तगड़ा झटका लगा था जब सोनू निगम के बारे में पूछे जाने पर हिमेश रेशमिया ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि सोनू निगम कौन है। वह शायद छोटे स्टेज पर गाते होंगे।” इस पर सोनू ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था और कहा था कि कि “हिमेश शायद पागल हो गए हैं और उनकी तुलना हिमेश से करना बेइज्जती है।”

दूसरी शादी पर उठे सवाल

हिमेश रेशमिया की पहली शादी कोमल से हुई थी। 1995 में शादी के बंधन में बंधे यह कपल अचानक 2017 में अलग हो गए। बाद में यह खबर सामने आई थी कि हिमेश कोमल की ही दोस्त सोनिया के प्यार में पड़ गए थे और उन्हीं की वजह से उन्होंने तलाक लिया। वहीं दूसरी शादी को लेकर हिमेश पर कई सवाल उठाए गए और उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

हिमेश रेशमिया और बोनी कपूर का भी हुआ था विवाद

दरअसल हिमेश रेशमिया ने बोनी कपूर पर मिलेंगे मिलेंगे के ‘आप का सुरूर’ गाने के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था। इस पर सिंगर ने कहा था कि उन्होंने पहले डायरेक्टर को ‘तनहाइयां’ गाने के लिए ऑफर दिए थे लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। बाद में ‘आप का सुरूर’ गाने में इसे इस्तेमाल किया गया।

बुर्का पहनने पर ट्रोल हुए थे हिमेश

हिमेश रेशमिया बुर्का पहनकर मोइनुद्दीन चिश्ती पहुंचे थे और इस दौरान उन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। वहीं बढ़ रहे विवाद के बाद हिमेश को माफी भी मांगी पड़ी थी।

आशा भोंसले संग भी भिड़ चुके हैं हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया ने एक बार इशारों इशारों में आर डी बर्मन की सिंगिंग पर सवाल उठा दिए थे। जिसके बाद आशा भोंसले ने कहा था कि उनका मन कर रहा है कि वह हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मार दे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026