---Advertisement---

शिल्पा शिंदे संग दुश्मनी तो आमिर खान की तीसरी शादी पर टिप्पणी कर चौतरफा घिरी Hina Khan, लोग बोले ‘बेरोजगारी का असर’

Hina Khan: शिल्पा शिंदे को एलिमिनेशन से ना बचा कर ट्रोलर्स के निशाने पर आई हिना खान ने आमिर खान की जिंदगी पर टिप्पणी की जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: बीते दिन लॉक अप 2 जजमेंट डे पर जनता की आवाज बनकर उर्फी जावेद के साथ हिना खान पहुंची थी जहां उन्होंने शिल्पा शिंदे को एलिमिनेशन से नहीं बचाया। इसकी वजह से लोग ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस 11 की दुश्मनी को हिना खान भूल नहीं पाई है और उन्हें शिल्पा शिंदे से परेशानी है। इसी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस सबके बीच आमिर खान की तीसरी शादी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी लगातार विवादों में फंसी है। जानिए कैसे हिना खान चौतरफा घिरी हुई नजर आ रही है।

क्यों हिना खान आमिर खान को लेकर हुई बेबाक

दरअसल रुबीना दिलैक अभिनव शुक्ला रॉकी जयसवाल के साथ अपने टॉक शो द पॉइंट ऑफ़ व्यू में हिना खान ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उनके पति आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर हो रही ट्रोलिंग का जिक्र किया। ऐसे में रुबीना ने कहा कि सुपरस्टार की पर्सनल लाइफ का असर उनकी फिल्मों और करियर पर पड़ सकता है। ऐसे में हिना खान कहती है उस हिसाब से तो आमिर खान की कोई फिल्म ही नहीं चलनी चाहिए।

हिना खान से रुबीना दिलैक की क्यों हुई बहस

ऐसे में रुबीना दिलैक कहती है कि आमिर खान की जिंदगी में कभी कोई बड़े विवाद नहीं रहे हैं। इस पर हिना खान कहती है यह क्या कोई काम कंट्रोवर्सी है आम आदमी तो यही सोचेगा ना क्या यार फिर से शादी कर रहा है इसको भी छोड़ दिया। रुबीना दिलैक कहती है कि हम क्यों उन्हें जज कर रहे हैं। ऐसे में हिना खान कहती है मैं उनकी तीसरी शादी को लेकर जज नहीं कर रही हूं लेकिन हमारे समाज में यह बहुत अच्छा नहीं माना जाता है शादी पे शादी शादी पे शादी।

Hina Khan को ट्रोल कर रहे यूजर्स ने लगाई वाट

वहीं इस टॉक शो की वजह से हिना खान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक यूजर ने कहा बेरोजगारी का असर है तो एक में लिखा रुबीना सेंसिबल है। हिना मोहल्ले की आंटी बन गई है। एक यूजर ने लिखा, “हिना खान को अभी अनफॉलो कर रहा हूं।”एक यूजर ने कहा यह कर क्या रही है आमिर खान के नाम पर लाइमलाइट ले रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026