---Advertisement---

Hina Khan को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, शॉकिंग खबर को सुनने के बाद फैंस ही नहीं गौहर खान को भी लगा झटका

Hina Khan: हिना खान को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है जिसमें उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है और तीसरे स्टेज पर फिलहाल इलाज जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 12:53 अपराह्न | Updated: जून 28, 2024 1:31 अपराह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान के फैंस को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि एक्ट्रेस ने कुछ बड़ा खुलासा किया है। जी हां, एक्ट्रेस ने बताया है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है। ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस हिना खान के इस चौंकाने वाले दुखद खुलासे ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे चरण का पता चला है। इस खबर को जिसने भी सुना वह फिलहाल शॉक्ड है। वहीं इसे जानने के बाद गौहर खान कमेंट कर हिना खान को सांत्वना देती हुई नजर आई।

हिना खान ने कहीं ये बात

हिना खान ने कहा, “हेलो सबको मेरे बारे में कुछ तो अफवाहें चल रही है। मैं आप सभी से कुछ जरूरी न्यूज़ शेयर करना चाहती हूं। खासकर उन लोगों से जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज 3 का पता चला है। कई परेशानियों से जूझने के बावजूद मैं आप सभी को भरोसा दिला रही हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत हूं और फोकस्ड हूं। मैं इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है। मैं वह सब कुछ करने के लिए तैयार हूं जो मुझे इस बीमारी से लड़ने में मजबूत बनाकर रखेगी।”

हिना खान ने की प्राइवेसी की मांग

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस समय उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। मुझे आपके प्यार और सम्मान की कद्र है। आपके व्यक्तिगत अनुभव की और सपोर्ट करने वाली सलाह इस जर्नी में मेरे लिए बहुत मायने रखेंगी। मैं अपने चाहने वालों और परिवार के साथ फॉकस, दृढ निश्चयी और पॉजिटिव रहूंगी। ऊपर वाले की कृपा से हम सबको यकीन है कि मैं इस चैलेंज से उबर जाऊंगी और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया दुआएं आशीर्वाद और प्यार भेजिए।

फैंस कर रहे सलामत और स्वस्थ रहने की दुआ

इस पोस्ट को देखने के बाद गौहर खान ने कमेंट में लिखा, “मेरी दुआ आपके साथ है। आप बहुत अच्छे हो और आप बहुत अच्छे रहोगे।” पोस्ट पर फैंस भी प्रार्थना करते हुए नजर आए और उन्हें स्ट्रांग रहने की सलाह दे रहे हैं। हिना पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कह रहे हैं कि वह इस कैंसर से जंग को जीत लेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026