---Advertisement---

कैंसर का पता चलने पर जरा भी नहीं डरी Hina Khan, करने पहुंची ये बड़ा काम

Hina Khan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिससे उन्होंने खुलासा किया कि, वह कैंसर का पता चलने पर जरा भी नहीं डरी।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 2, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: इन दिनों टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) बेहद मुश्किल समय से गुजर रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि, वह 3 स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। एक्ट्रेस की इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर सुनामी ला दी थी। यहीं अब हिना ने एक दूसरा पोस्ट शेयर किया और बताया कि, जब उन्हें अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता चला तब वह जरा भी नहीं डरी बल्कि, वह एक बड़े काम को अंजाम देने पहुंची। चलिए जानते हैं आखिर वह काम क्या था।

कैंसर का पता चलने पर जरा भी नहीं डरी Hina Khan

बीती रात यानी 1 जून 2024 को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रीसेंट वीडियो शेयर किया है। अपनी इस वीडियो में एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया कि, जब उन्हें पता चला कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं तब वो जर भी नहीं डरी। और उन्होंने इसे काफी नॉर्मल वे में लिया।

करने पहुंची ये बड़ा काम

यही नहीं हिना ने अपनी इस वीडियो में यह भी खुलासा किया कि, ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद भी वह एक अवार्ड फंक्शन अटेंड करने पहुंची जहां उन्होंने अवार्ड भी जीता। इसी के साथ आपको बता दें एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट के नीचे लिखा “इस अवार्ड नाईट में मुझे अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला, लेकिन मैंने इसे काफी नार्मल वे में लिया और ऐसा मैंने सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि हम सभी के लिए किया। यह वो दिन था जिसने सब कुछ बदल दिया इस दिन से मेरे जीवन के सबसे कठिन समय की शुरुआत हुई।”

इन सितारों ने किया हिना को सपोर्ट

इसी के साथ आपको बता दें जैसे ही हिना ने यह पोस्ट डाली फैंस के साथ-साथ कई बड़े सितारे भी उन्हें सपोर्ट करते और हिम्मत रखने के लिए कहते दिखे। यहीं अर्जुन बिजलानी ने लिखा “रॉकस्टार” साथ ही एकता कपूर ने लिखा “तुम सितारों से भी परे एक सितारा हो! तुम सबसे ज्यादा चमकती हो।” इसी तरह मौनी रॉय ने भी कमेंट किया और लिखा “मैं तुम्हारी ताकत और साहस पर हैरान हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026