---Advertisement---

लगातार गम में भी मुस्कुराने वाली Hina Khan का छलका दर्द, Breast Cancer से लड़ रही एक्ट्रेस को हॉस्पिटल ने दी सलामी!

Hina Khan: बेस्ट कैंसर से लड़ रही हिना खान में एक खास पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट देती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्या है खास जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2024 4:10 अपराह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस इस बीमारी से जिस तरह लड़ रही है और यह किसी को भी इंस्पायर कर देने के लिए काफी है। लेकिन उनकी तकलीफ उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को साफ पता चल रहा है। इस सब के बीच उन्होंने एक कृप्टिक पोस्ट से लोगों को भावुक कर दिया। लोग उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं तो उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं। इस तक के बीच कोकिलाबेन हॉस्पिटल से भी उनकी हिम्मत को सलामी दी गई। आइए देखते हैं कैसे।

हॉस्पिटल के हाउसकीपिंग स्टाफ की तरफ से मिला नोट

दरअसल हिना खान ने एक नोट को शेयर किया है जो कोकिलाबेन अस्पताल के हाउसकीपिंग स्टाफ की तरफ से उन्हें मिला है जिसमें लिखा है कि “डियर हिना खान मुझे पता है कि आप की सर्जरी काफी मुश्किल रही पर मैं खुश हूं कि आप पूरी तरह से रिकवरी के रास्ते में हैं और यही दुआ है कि आप जल्दी से जल्दी पूरी तरह ठीक हो जाए। उम्मीद है कि आपको जल्द राहत मिलेगा।” इसके साथ ही हिना खान ने हाउसकीपिंग स्टाफ को धन्यवाद कहते हुए प्यार के लिए शुक्रिया अदा करती हुई नजर आई।

दर्द को झेल रही Hina Khan भी हुई इमोशनल

एक और पोस्ट में एक्ट्रेस कहती है कि “लगातार दर्द में रहना, हां, लगातार… हर एक सेकंड। वह व्यक्ति मुस्कुरा रहा है? लेकिन वो अभी भी दर्द में है। वह व्यक्ति इसके बारे में बात नहीं करता? लेकिन वो अभी भी वो दर्द में है। वो शख्स कहता है ‘मैं ठीक हूं लेकिन तब भी वो दर्द में है।”

हॉस्पिटल में एडमिट है हिना

बता दे कि कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान फिलहाल कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट है जहां उनका इलाज चल रहा है। फर्स्ट कीमोथेरेपी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी फैंस को दी थी। वहीं एक्ट्रेस फिलहाल काफी दर्द में है और वह कैंसर से लड़ने के लिए मजबूत होकर खड़ी है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026