---Advertisement---

Holi Special: रंग बरसे से लेकर बलम पिचकारी तक, इन धमाकेदार बॉलीवुड सांग्स के बिना फीका रहता है रंगों का त्यौहार होली

Holi Special: होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं और लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस खास दिन के लिए हर किसी की अलग-अलग प्लानिंग होती है। किसी भी जश्न को शानदार बनाने में बॉलीवुड की भूमिका अहम है। वहीं होली के त्योहार पर बॉलीवुड के कई गाने खूब सुनने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 28, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi Special: होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं और लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस खास दिन के लिए हर किसी की अलग-अलग प्लानिंग होती है। किसी भी जश्न को शानदार बनाने में बॉलीवुड की भूमिका अहम है। वहीं होली के त्योहार पर बॉलीवुड के कई गाने खूब सुनने को मिलते हैं। ये गाने फेसिटिव सीजन को और मजेदार बनाने के लिए परफेक्ट है। होली की मस्ती और रंगों की बारिश को और ड्रीमी बनाने के लिए लोग गाने सुनते हैं और खूब डांस करते हैं। अगर आपकी भी कुछ ऐसी प्लानिंग है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड के वो 5 गाने जो आपकी होली बना देगी और भी रंगीन।

‘रंग बरसे’ को करें प्लेलिस्ट में शामिल

अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर एवरग्रीन फिल्म ‘सिलसिला’ का यह गाना होली पर फेवरेट है। इस गाने की धुन से लेकर बोल तक किसी को भी थिरकने के लिए मजबूर कर दे। इस गाने में रेखा और अमिताभ रंगों में भीगे हुए नजर आते हैं। यह बेस्ट होली गानों में से एक है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

रणबीर-दीपिका की ‘बलम पिचकारी’

अगर होली की बात करें तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना ‘बलम पिचकारी’ ऑल टाइम फेवरेट सांग में से एक है। यह एक परफेक्ट डांस सॉन्ग है जो किसी को भी थिरकने के लिए मजबूर कर दे।

‘लेट्स प्ले होली’ से रंगीन बनाएं त्योहार

फिल्म वक्त- द रेस अगेंस्ट टाइम फिल्म का यह गाना फैंस के बीच काफी चर्चा में है। इस गाने से आपके होली का माहौल दिलकश बन जाएगा। आप इस खास दिन पर प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के इस गाने को प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। रंगों के इस त्योहार को और खास बनाने के लिए यह गाना परफेक्ट है।

‘अंग से अंग लगाना’ गाने को करें प्लेलिस्ट में शामिल

शाहरुख खान और जूही चावला स्टारर फिल्म ‘डर’ का गाना ‘अंग से अंग लगाना’ फैंस के बीच खूब चर्चा में है। इस गाने को आप अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यकीनन इस गाने को आप एन्जॉय कर सकते हैं क्योंकि यह एक डांस सॉन्ग है। रंगों के बीच यह रोमांटिक ट्रैक काफी मजेदार है।

‘लहू मुंह लग गया’ गाने को करें एन्जॉय

कपल गोल सेट कर रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ का गाना ‘लहू मुंह लग गया’ होली के लिए बेस्ट है। इस गाने को आप होली पर एन्जॉय कर सकते हैं। इस गाने में रोमांस के साथ-साथ रंगों में रणवीर और दीपिका की जोड़ी आग लगा रही है।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026