---Advertisement---

Holi Special: इन फिल्मों में होली के रंगों से सराबोर हुए फैंस, अमिताभ- रेखा से लेकर दीपिका-रणवीर ने दिखाया रंगीन रोमांस

Holi Special: बॉलीवुड फिल्मों में दिवाली से लेकर होली तक का त्यौहार खास अंदाज में मनाया जाता है। ऐसे में क्यों ना आप भी इस होली बॉलीवुड स्टाइल में होली को मनाएं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2023 8:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi Special: होली खुशियों का त्यौहार है और यह जश्न और भी दोगुनी हो जाती है जब हम इसमें बॉलीवुड का तड़का लगाते हैं। बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जो इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए परफेक्ट है। जी हां, अगर आप होली को स्पेशल तरीके से मनाना चाहते हैं तो आप अपनी फैमिली के साथ कुछ फिल्मों को एन्जॉय कर सकते हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हमने कुछ बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट तैयार की है जो होली पर देखने के लिए परफेक्ट है।

‘बागवान’ फिल्म को देख सकते हैं आप

https://youtu.be/enMkea_WQRE

अमिताभ बच्चन की यह फिल्म एक मल्टीस्टारर है और फिल्म की कहानी काफी पारिवारिक है। इस फिल्म में होली का एक सीन हो जो आइकॉनिक है और इसमें अमिताभ भांग के नशे धुत्त दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में होली का जश्न वाकई देखने लायक है। इस गाने के बाद फिल्म की कहानी में नई मोड़ आती है।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

‘सिलसिला’ को होली पर करें एन्जॉय

अमिताभ बच्चन और रेखा की मल्टी स्टारर एवरग्रीन फिल्म ‘सिलसिला’ आज भी एक मस्टवॉच है। इस फिल्म में एक गाना ‘रंग बरसे’ होली पर हर जगह सुनने को मिलता है। इस फिल्म में अमिताभ और रेखा साथ में होली खेलते नजर आते है और तभी उनका सामना अतीत से होता है और कहानी बदल जाती है।

‘गोलियों की रासलीला-राम लीला’ में रंग के साथ है रोमांस

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-राम लीला’ में आइकॉनिक जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आ रही है। इस फिल्म में दोनों रंगों में रंगे हुए नजर आते हैं। रंग में लिपटे हुए इस कपल का रोमांस देखना वाकई काफी दिलचस्प है । इस गाने के बाद कहानी में दीपिका और रणवीर प्यार में हर हद पार करने की चाहत रखते हैं।

‘ये जवानी है दीवानी’ को करें प्लेलिस्ट में शामिल

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ रोमांस को अलग तरीके से दिखाती है। यह फिल्म एक क्यूट लव स्टोरी है जो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। इस फिल्म का गाना ‘बलम पिचकारी’ कहानी में टर्निंग पॉइंट है जब रणवीर इस बात से वाकिफ होते है कि दीपिका परफेक्ट है।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026