---Advertisement---

63 साल बाद Hollywood में हड़ताल से पसरा सन्नाटा, इस वजह से सितारों ने अचानक छोड़ा मंच

Hollywood: हॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही जिसमें ये जानकारी मिली है कि दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री का काम बंद हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि हॉलीवुड की दो सबसे बड़ी यूनियन हड़ताल पर चली गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक लेखकों की एसोसिएशन को अब एक्टर्स कम्युनिटी का भी साथ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 2:30 अपराह्न

hollywood
Follow Us
---Advertisement---

Hollywood: हॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही जिसमें ये जानकारी मिली है कि दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री का काम बंद हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि हॉलीवुड की दो सबसे बड़ी यूनियन हड़ताल पर चली गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक लेखकों की एसोसिएशन को अब एक्टर्स कम्युनिटी का भी साथ मिल गया है और दोनों ने फिल्म स्टूडियोज स्ट्रीमिंग एजेंसी से जारी विवाद के चलते स्ट्राइक कर दी है। हॉलीवुड एक्टर्स यूनियन में तमाम बड़े सितारे है और उनका साथ मिलने से सारा काम ही ठप्प हो गया है।

करीब 60 बाद दिखा ऐसा नजारा

बता दें, 1960 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने बड़े पैमाने पर कलाकार हड़ताल पर गए है। इन दोनों यूनियनों की मांग है कि स्टूडियोज कंपनियां और स्ट्रीमिंग कंपनियां नए कॉन्ट्रैक्ट बनाए जिसमे कलाकारों का ध्यान रखा जाए। बीते काफी समय से राइटर्स एसोसिएशन की कंपनियों ने बात चल रही थी पर वार्ता फेल होने की वजह से अब ये बड़ी हड़ताल घोषित हो गई है।

यूनियन के प्रेसिडेंट का बयान आया सामने

गिल्ड के प्रेसिडेंट और नैनी फिल्म के स्टार फ्रेन द्रेशर ने अपने भाषण में फिल्म इंडस्ट्री के अधिकारियों और कंपनियों को जमकर फटकार लगाई है और कहा है कि ये लोग अपने लालच के चलते कलाकारों के हितों का ध्यान नहीं रखते और उनका शोषण करते हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए, इतिहास के गलत साइड में खड़े होकर ये घटिया काम कर रहे हैं। इंडस्ट्री कलाकारों से चलती है इस बात का इन्हे ध्यान रखना चाहिए।

ओपेनहाइमर की स्क्रीनिंग पर हुआ कुछ ऐसा

क्रिस्टोफर नोलान की मोस्ट अवेटेड मूवी की स्क्रीनिंग भी इस हड़ताल की चपेट में आ गई और फिल्म की स्टारकास्ट ने कार्यक्रम के बीच में ही हड़ताल का ऐलान होते ही मंच छोड़ दिया। दरअसल फिल्म के मेकर्स ने हड़ताल का अंदेशा होने के बाद स्क्रीनिंग का समय बदल दिया था पर स्ट्राइक का ऐलान होते ही फिल्म के लीड एक्टर्स सिलियन मर्फी, मैट डेमन और एमिली ब्लंट ने तुरंत मंच छोड़ दिया और वापस लौट गए। बता दें, ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। साथ ही अब इस मांग को भी उठाया गया है कि AI के आने के बाद कलाकारों को काम से न निकला जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026