---Advertisement---

Hanuman Ansh बिना किसी सुपरस्टार के कैसे बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म? जानें 5 सबसे यूनिक रिकॉर्ड

Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' फिल्म का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। इस मूवी ने 5 बड़े रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया है। टिकट खरीदने से पहले जानें फिल्म में क्या है खास?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 15, 2026 1:03 अपराह्न

Hanuman Ansh
Follow Us
---Advertisement---

Hanuman Ansh : यश और कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ और पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच अचानक से एक नाम खबरों में आय गया और वो है ‘हनुमान अंश’। ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज की गई थी। इसे स्क्रीन के नाम पर सिर्फ 250 शोज मिले थे। हनुमान अंश ने ऑपनिंग डे पर 10 लाख रुपए कमाए थे। आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करोली जी के जीवन और उनके चमत्कारों पर आधारित इस मूवी में ना तो कोई बड़ी स्टार कास्ट थी और ना ही इसका कोई प्रमोशन हुआ। लेकिन लगभग 2 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े हुए लगभग 280 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि, आखिर ये हुआ तो कैसे हुआ? आज हम आपको हनुमान अंश फिल्म के 5 बड़े रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।

Hanuman Ansh  फिल्म कैसे फ्लॉप से हुई सुपरहिट?

‘हनुमान अंश’ फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे कम बजट लगाकर सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवी बन गई है। 2 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी 280 करोड़ कमाकर भारतीय फिल्म इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में शामिल हो गई है।

चमत्कारी रुप में बढ़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज के पहले दो हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ 1.48 करोड़ कमाए थे और ट्रेड एनालिस्ट्स ने इसे फ्लॉप मान लिया था। लेकिन तीसरे हफ्ते में हनुमान अंश ने चमत्कारी रुप में ऊंची छलांग लगाई और 280 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई।

25 स्क्रीन से 1200 स्क्रीन तक का सफर

शुरुआत में जिस फिल्म को 25 स्क्रीन मिली थीं। इसे ना तो कोई देख रहा ता और ना ही कोई दिखाने की सोच रहा था। लेकिन अचानक से दर्शकों से मिलते प्यार को देखते हुए ये 1200 से ज्यादा स्क्रीन पाने वाली भारत की फ्लॉप के टैग से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी बन गई।

पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पछाड़ा

जहां एक तरफ सोशल मीडिया से लेकर थिएटर्स तक में पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ छायी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ हनुमान अंश के क्रेज के चलते कलेक्शन में भयंकर उछाल आया है। लोग मिर्जापुर को छोड़कर हनुमान अंश को देख रहे हैं।

मॉर्डन ट्रेंड से हटकर

‘हनुमान अंश’ फिल्म आज के ट्रेंड से काफी हटकर है। इसमें ना तो कोई बड़ी कास्ट है और ना ही गाना और रैप है। लेकिन फिर भी जिस तरह से दर्शकों के मन को सुकून दे रही है, वो ही इसके कलेक्शन को बढ़ा रही है।

‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

हनुमान अंश को डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनाया गया है। इसे उनके द्वारा लिए लिखी गई ‘डिवाइन डिटूर दैट चेंज्ड माई लाइफ’ किताब पर बनाया गया है। फिल्म की कहानी महान आध्यात्मिक गुरु और दिव्य संत बाबा नीम करोली जी की है। इसमें उनके चमत्कार और जीवन के हिस्से को दिखाया गया है। मूवी में लीड रोल में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी , सुगंधा मल्होत्रा और भगवन्दास पटेल जैसे बड़े एक्टर हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40

सितम्बर 16, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 16, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 33

सितम्बर 16, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12

सितम्बर 16, 2026

Salman Khan

सितम्बर 16, 2026

CM Thalapathy Vijay

सितम्बर 16, 2026