---Advertisement---

‘कृष 4’ में श्रद्धा कपूर कीएंट्री की अफवाहों के बीच ये क्या कह गए Hrithik Roshan! किराएदार का इस तरह किया सपोर्ट

ऋतिक रोशन ने श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर तारीफ में कुछ ऐसा कहा है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसे लेकर लाइमलाइट में आए एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2024 12:19 अपराह्न

Hrithik Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) वह नाम जो न सिर्फ अपने लुक बल्कि फिल्मों को लेकर भी पहचाने जाते हैं। यह सच है कि फैंस उन्हें देखकर दीवाने हो जाते हैं लेकिन जब बात इंडस्ट्री की आते हैं तो अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर स्टैंड लेने में ऋतिक पीछे नहीं रहते हैं।इतना ही नहीं वह फिल्मों और स्टार की तारीफ करने में भी आगे होते हैं और ऐसे में स्त्री 2 (Stree 2) की सफलता को लेकर ऋतिक ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव की फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Hrithik Roshan हुए Stree 2 के फैन

ऋतिक रोशन ने लिखा, “यह हमारे सिनेमा के लिए बहुत खुशी का समय है, क्योंकि स्त्री 2 ने हम सभी के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। स्त्री भाग 1 शानदार था और उस बीज को लेकर एक ब्रह्मांड का निर्माण करने और स्त्री 2 में इसे एक साथ देखने का विचार सराहनीय है! इसे सेल्युलाइड पर लाने वाली टीमों को बधाई। आप लोग सच्चे सितारे हैं। बधाई दिनेश विजान, @MaddockFilms, @jiostudios, @amarkaushik, @nirenbhatt और पूरी कास्ट और क्रू! हम आशा करते हैं कि हम फिल्मों में ऐसे ही कई और खुशनुमा पल बिताते रहें।”

श्रद्धा कपूर संग Hrithik Roshan की अफवाहें

ऋतिक रोशन का यह बयान उसे समय आया है जब एक तरफ श्रद्धा उनकी किराएदार बन गई है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में स्त्री 2 रिलीज के बाद यह खबर सामने आई थी कि श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन के घर को किराए पर ली है और इसके बाद वह अक्षय कुमार की पड़ोसन बन गई है। दूसरी तरफ ‘कृष 4’ में श्रद्धा कपूर की एंट्री को लेकर भी लगातार अफवाहें जारी है। हालांकि इसके बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इसे लेकर तमाम खबरें चर्चा में है।

लगातार चर्चा में हैं Hrithik Roshan और श्रद्धा कपूर

जहां तक ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ फिल्म में नजर आए थे जिसमें उनके साथ अनिल कपूर भी दिखाई दिए थे। वहीं कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द श्रद्धा कपूर के साथ ‘कृष 4’ में नजर आ सकते हैं। इस सबसे परे स्त्री 2 की बात करें तो ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म का जलवा पिछले 1 महीने से बरकरार है और फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026