---Advertisement---

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में SRK की तरह क्या Hrithik Roshan दिखा पाएंगे दमखम, जानिए 40 साल पहले किस फिल्म में दिखे थे साथ

Hrithik Roshan: नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनने वाली रजनीकांत की जेलर 2 में शाहरुख खान नहीं बल्कि ग्रीक गॉड दिखाई देने वाले हैं लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों की जोड़ी पहले भी साथ नजर आ चुकी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2026 12:39 अपराह्न | Updated: जून 14, 2026 12:42 अपराह्न

Hrithik Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan: रजनीकांत की जेलर 2 निश्चित तौर पर भारतीय इंडस्ट्री की सबसे बिग बजट फिल्म की लिस्ट में टॉप पर शुमार है जहां पहले कहा जा रहा था कि कैमियो के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया। बिजी शेड्यूल होने की वजह से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया। हालांकि इस सबसे हटके अब रिपोर्ट्स की माने तो इस रोल के लिए ऋतिक रोशन फाइनल हो चुके हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह पहली दफा नहीं है जब रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी नजर आने वाली है। 40 साल पहले ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुके हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

आखिर कब से जेलर 2 के लिए शूटिंग करेंगे ऋतिक रोशन

रिपोर्ट की माने तो जेलर 2 के लिए ऋतिक रोशन को कास्ट करने की मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है। शूटिंग जून के तीसरे हफ्ते में शुरू होने वाली है। इससे इस किरदार को शाहरुख खान निभाने वाले थे और अब ग्रीक गॉड तो काफी दिलचस्प होगा। यह फिल्म में एक जरूरी मोड लाने के लिए है और रजनीकांत की कहानी को आगे बढ़ाने में मददगार होगी। यह कोई छोटा-मोटा कैमियो नहीं होगा बल्कि यह बहुत बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा। वहीं ऋतिक रोशन पहले लुक टेस्ट को पास करेंगे।

इस फिल्म में नजर आई थी Hrithik Roshan और रजनीकांत की जोड़ी

वहीं इससे हटके अगर ऋतिक रोशन और रजनीकांत की 40 साल पहले रिलीज हुई फिल्म की बात करें तो उसने लोगों का दिल जीता था। दरअसल इस फिल्म का नाम भगवान दादा था जो 1986 में रिलीज हुई थी। जहां इस फिल्म में गोविंदा दादा के किरदार में ऋतिक रोशन ने आए थे और ग्रीक गॉड चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखे थे। फिल्म में श्रीदेवी गीता के किरदार में नजर आई थी तो वहीं टीना अंबानी, परेश रावल जैसे स्टार्स को भी देखा गया था।

वहीं 40 साल के बाद आखिर ऋतिक रोशन और रजनीकांत की जोड़ी क्या धमाका कर पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है क्योंकि जेलर के पहले पार्ट को लोगों ने कही प्यार दिया था। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनने वाली है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026