---Advertisement---

डांसर Sapna Choudhary को पीटने के बाद मूछों को ताव देते दिखे पति वीर साहू, एटीट्यूड देख लोगों ने घर संभालने की दी सलाह

Sapna Choudhary : हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच उनके पति ने इंस्टाग्राम पर एटीट्यूड दिखाते हुए वीडियो को पोस्ट किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 10, 2026 6:04 अपराह्न

Sapna Choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary :  हरियाणवीं डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी  की बहुत जल्द ‘मैडम सपना’ मूवी आने वाली है। लेकिन इससे पहले ही विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने पति वीर साहू पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही अपने दोनों  बेटों के साथ पति का घर छोड़कर मायके आ गई हैं। खबरों की मानें तो देसी क्वीन ने कोर्ट के सामने कुछ ऐसे सबूत पेश किए हैं। जिसके कारण उनके सिंगर पति वीर साहू को अदालत ने बीवी से दूर रहने का आदेश दिया है। सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू का केस दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट में चल रहा है। हरियाणवीं डांसर कोर्ट जाने से पहले अपने पति के साथ रिश्तों को लेकर पहले ही इशारा कर चुकी थीं। जिसके बाद कयास लगने लगे थे कि, वो पति यसवीर साहू से तलाक ले सकती है। ये मामला चल ही रहा था कि, वीर साहू ने स्वैग के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट किया है। जिसे देखने के बाद लोग उन्हें घर बचाने की सलाह दे रहे हैं।

बीवी Sapna Choudhary के साथ मारपीट करने के आरोप के बीच पति वीर साहू का दिखा स्वैग

सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणा के सिंगर, एक्टर , प्रोड्यूसर और म्यूजिक क्रिएटर हैं । उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर मूछों को ताव देते हुए एक वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें उनके सिर पर पगड़ी बांधी जा रही है। इसके साथ ही बैकग्राउंड पर ‘अच्छी सूरत को सवरने की जरूरत क्या है सादगी में भी कयामत की अदा होती है’ गाना लगाया हुआ है।

Sapna Choudhary
Picture Credit: इंस्टाग्राम

 

उन्हें देखकर लगी नहीं रहा है कि, वो रिश्ता टूटने और बीवी सपना चौधरी के द्वारा लगाए जा रहे गंभीर आरोपों से दुखी या फिर परेशान हैं। यही वजह है कि, कुछ यूजर्स उन्हें घर संभालने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, काफी लागों के कमेंट हैं जो सपना चौधरी के साथ की गई मारपीट को गलत बता रहे हैं। वहीं, वीर साहू के फैंस को उनका ये एटीट्यूड  खूब पसंद आ रहा है।

वीर साहू  और सपना चौधरी ने 2020 में की थी गुपचुप शादी

आपको बता दें, हरियाणवीं डासंर सपना चौधरी ने साल 2020 में बेहद गुप्त तरीके से वीर साहू से शादी की थी। इसके बाद उनके दो बेटे हुए हैं। काफी समय से वो पति के साथ अपने रिश्तों को लेकर बयान देती रही हैं। जिसके कारण लोगों को लग रहा था कि, दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। लेकिन जब से सपना चौधरी ने कोर्ट जाकर उन पर घरेलू हिंसा और अलग रहने की बात का खुलासा किया है। उससे इस खबर पर मुहर लग गई है कि, सपना और वीर साहू के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026