---Advertisement---

कुत्ते के मर्डर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खखटाएंगी Manjari Fadnis, एक्ट्रेस की दिल दहला देने वाली कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Manjari Fadnis: सोसाइटी में रहने वाले एक डॉग की मौत को लेकर एक्ट्रेस मुखर हुई है और इस दौरान उन्होंने कहा है कि वह आरोपी को नहीं बख्शेगी। इसके साथ सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट से भी न्याय की गुहार लगाते हुए दिखी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2026 2:27 अपराह्न

Manjari Fadnis
Follow Us
---Advertisement---

Manjari Fadnis: ‘जाने तु या जाने ना’ या किस किसको प्यार करूं जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। कुत्ते की मौत को लेकर वह इसे मर्डर करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाती नजर आई हैं। आइए जानते हैं मंजरी फडनिस ने एक कुत्ते की मौत की कहानी सुना कर कैसे लोगों के रोंगटे खड़े कर रही है। उन्होंने कथित तौर पर यह बताया कि वह डॉग उनकी सोसाइटी में पिछले 7 साल से रह रहा था उसे किसी ने मार दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि आखिर ऐसा किसने किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डीटेल्स

डॉग के साथ रिश्ते को लेकर क्या बोली Manjari Fadnis

वायरल वीडियो में रो रही मंजरी फडनिस कहती है कि “हमारे पास माइकी नाम का एक कुत्ता था, जिसे उसके परिवार ने छोड़ दिया था। और वह 2019 से हमारी सोसाइटी का हिस्सा है। वह बहुत प्यारा कुत्ता था। वह गायब हो गया। हम सब परेशान थे और हम सबने उसे ढूंढने की कोशिश की कि वह कहाँ है। हमने पोस्टर बनाए। हमने उन्हें हर जगह लगाया और उसे लगातार ढूंढने की कोशिश की। और आखिरकार आज, यहां से किसी ने कबूल किया। कोई ऐसा जो उन लोगों को जानता है जिन्होंने यह किया है।”

कुत्ते की मौत को लेकर एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा

मंजरी फडनिस में आगे कहा कि “उसने हमारे सामने कबूल किया कि माइकी हमारी बिल्डिंग के बेसमेंट एरिया में से एक में चुपचाप सो रहा था और उसके सिर पर चोट लगी। वह बहुत घबरा गया। वे उसे सीढ़ियों वाले एरिया में घसीटकर ले गए, और उन्होंने उसे इतना मारा कि उसके मूंह से खून बहने लगा और वह पेशाब करता रहा। आधी मौत की हालत में, उन्होंने उसे एक गोनी (बोरी) में डाल दिया और पीछे इस खाड़ी (नाले) इलाके में फेंक दिया।”

सुप्रीम कोर्ट से मंजरी फडनिस ने की ये खास अपील

इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि मंजरी फडनिस सुप्रीम कोर्ट से जानवरों पर इस तरह के जुल्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करती हुई नजर आती है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हमारे माइकी की बेरहमी से हत्या कर दी गई… और हम उसके लिए लड़ेंगे… ऐसा किसी भी कुत्ते के साथ, किसी भी सोसाइटी में, कहीं भी, कभी नहीं होना चाहिए! लोगों को किसी जानवर को चोट पहुंचाने से डरना चाहिए! हमें जानवरों पर ज़ुल्म के खिलाफ और कड़े कानून चाहिए!” माइकी को न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए को वह लोगों को धन्यवाद देते नजर आई ।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026