---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 6: जाह्नवी कपूर -रामचरण की ‘पेड्डी’ की कमाई हुई धड़ाम , थिएटर्स से पैर उखड़ने की क्या ये है असली वजह?

Peddi Box Office Collection Day 6: जाह्नवी कपूर-रामचरण की 'पेड्डी' मूवी की कमाई गिर गई है। एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म का दम निकल गया है। अचानक कलेक्शन में गिरावट के कई सारे कारण हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 10, 2026 11:37 पूर्वाह्न

Peddi Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 6:  साउथ ही नहीं दुनियाभर की ऑडियंस को जाह्नवी कपूर -रामचरण की ‘पेड्डी’  फिल्म का इंतजार था। जैसे ही ये रिलीज हुई ऑपनिंग डे पर 112 करोड़ का कलेक्शन करके सभी को चौंका दिया। फैंस और मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि, ये साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों को पछाड़ देगी।  लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। क्योंकि मूवी का कलेक्शन अचानक से काफी गिर गया है। पेड्डी को अभी रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और ये थिएटर में सांसे भरने लगी है। रामरचण की इस स्पोट्स इमोशनल ड्रामा फिल्म ने बीते दिन मंगलवार को काफी कम कलेक्शन किया है।

Peddi Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

रामचरण की पेड्डी फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 9.65 करोड़ का कलेक्शन 7554 शोज से किया है। भारत में इसकी टोटल कमाई 213.23 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, विदेशों में इस मूवी ने 48 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन किया है। पेड्डी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 261.23 करोड़ हो चुका है। आंकड़े से साफ पता चलता है कि, गिरते शोज के साथ फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को इस मूवी ने 32.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को भारी गिरावट के बाद ये 12.05 करोड़ रुपए रहा। वहीं, मंगलवार को कमाई में 23 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद इसका कलेक्शन 9.65 करोड़ रुपए रह गया है। मूवी के पिछड़ने के कई कारण बताए जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

जाह्नवी कपूर -रामचरण की ‘पेड्डी’ फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कारण?  

फिल्म ‘पेड्डी’  एक इमोशनल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसमें एक लड़का मैप से गायब आदिवासी गांव से निकलकर दुनियापर में छा जाता है। रामचरण ने अपने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है। लेकिन जाह्नवी कपूर के ओवर रिवील सीन के कारण भयंकर ट्रोलिंग झेलन पड़ रही है। जिसके कारण डायरेक्टर बुची बाबू सना को फिल्म से जाह्नवी कपूर के कई सीन को हटाने पड़े हैं। फिल्म के गिरते कलेक्शन का ये भी एक कारण माना जा रहा है। पेड्डी वैसे तो तेलुगु फिल्म है, जिसे दक्षिण भारत की कई भाषाओं और हिन्दी में भी रिलाज किया गया है। लेकिन हिन्दी भाषा में इसे कम ही लोग देख रहे हैं। नॉर्थ से ठंडा रिस्पोंस मिलने के कारण मूवी की कमाई गिरती जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026