Hussain Dalal: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की गैंगस्टर लव स्टोरी ओ रोमियो रिलीज हुई जहां फिल्म के सक्सेस को लेकर काफी उम्मीद जताई जा रही थी। यह उस कदर कमाल नहीं दिखा पाई। 100 करोड़ कलेक्शन करने में भी नाकामयाब रही ओ रोमियो को क्यों एक्टर हुसैन दलाल ने सफलतम बताया। आखिर धुरंधर और एनिमल जैसी फिल्मों से इसकी तुलना पर उन्होंने क्या कहा जो चर्चा में है। हुसैन दलाल के मुताबिक ओ रोमियो पूरी तरह से सक्सेसफुल है और इसकी किसी भी फिल्म से तुलना करना गलत है क्योंकि यह काफी अलग कहानी है।
ओ रोमियो के निर्देशक को लेकर क्या बोले Hussain Dalal
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स में हुसैन दलाल ने कहा कि ओ रोमियो को काफी पसंद किया जा रहा है हम मंडे टेस्ट में फैल रहे। हर नई फिल्म की तुलना पिछले ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर से की जाती है जो पैमाना मेरी नजर में काफी अजीब है। ऐसे में वह कहते हैं कि दूसरी फिल्मों से तुलना करने की जगह शुक्रवार या सोमवार को कितना कलेक्शन किया गया। इस नजरिया से देखना सम्मानजनक होगा। फिल्म को क्वालिटी के लिए देखना चाहिए। हुसैन दलाल ओ रोमियो डायरेक्टर की तारीफ करते हुए कहते हैं कि विशाल भारद्वाज क्वालिटी के पीछे भागते हैं। मुझे खुशी है कि लोग फिल्म देख रहे हैं। हमने ठीक-ठाक नंबर्स दिए हैं हर दिन मैसेज मिल रहे हैं। कुछ फिल्में क्राफ्ट के लिए होती है तो कुछ क्वालिटी के लिए।
क्यों धुरंधर और एनिमल से ओ रोमियो को हुसैन दलाल ने बताया अलग
हुसैन दलाल कहते हैं कि लोगों ने खून चक लिया है एंग्री फिल्म में एक क्रेजी नंबर का और लोगों को लग रहा था कि यह भी कुछ एंग्री फिल्म ही है लेकिन यह कहानी वाली फिल्म है। इसमें वह लड़की चार लोगों का मर्डर करना चाहती है। इसमें एक बड़ा प्लॉट है। यह एंग्री फिल्म की तरह नहीं है इसमें एक आदमी आह बोलकर मर नहीं रहा है। लोगों को यह अलग है यह समझना होगा इससे धुरंधर का एक्सपेक्टेशन रखना या एनिमल या बॉर्डर 2 से तुलना करना गलत है क्योंकि यह काफी अलग है। अगर हम कंपटीशन से निकलकर ओ रोमियो को देखें तो यह पूरी तरह से सक्सेसफुल है।
कितनी की है ओ रोमियो ने कमाई
बता दे कि विशाल भारद्वाज निर्देशित साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ओ रोमियो ने भारत में 57 करोड रुपए की कमाई की है। इसमें शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।






