---Advertisement---

Ibrahim Ali Khan होंगे करण जौहर की स्टार किड्स लॉन्च लिस्ट में शामिल, इस दिग्गज अभिनेत्री के साथ लेंगे बॉलीवुड में एंट्री 

Ibrahim Ali Khan भी अब बाक़ी स्टार किड्स की तरह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाते नज़र आएंगे जब रहा है जल्द ही फ़िल्म सरज़मीन (Sarzameen) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। वही ऐसा भी कहा जा रहा है कि इब्राहिम ने अपने इस फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर ली है जिसे लेकर वह जल्द ही हाज़िर होंगे।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 25, 2023 11:23 अपराह्न | Updated: अगस्त 25, 2023 11:58 अपराह्न

Ibrahim Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान कभी अपने पिता की तरह दिखने को लेकर तो कभी अपनी डेटिंग लाइफ़ को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं। वहीं अब इब्राहिम जल्द ही अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतते नज़र आएंगे। खबरों की मानें तो इब्राहिम खान करण जौहर (Karan Johar) के आगामी प्रोजेक्ट से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। 

करण जौहर करेंगे छोटे नवाब Ibrahim Ali Khan को लॉन्च

ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार Ibrahim Ali Khan करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म सरज़मीन (Sarzameen) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फ़िल्म का निर्देशन बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) के बेटे कायज़ो ईरानी (Kayzo Irani) करने जा रहे हैं। इसके साथ ही फ़िल्म में इब्राहिम के साथ लीड रोल में कोई अभिनेत्री नज़र नहीं आएगी। मगर फ़िल्म में काजोल (Kajol) को एक अहम किरदार के लिए साइन किया गया है। 

हालांकि इस फ़िल्म की शूटिंग या यह फ़िल्म कब तक रिलीज़ होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर कुछ समय पहले Ibrahim Ali Khan की बड़ी बहन सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनके भाई इब्राहिम ने अपनी पहली फ़िल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इससे इतना तो साफ़ है कि इब्राहिम जल्द ही बाक़ी स्टार किड्स की तरह बड़े पर्दे पर अभिनय करते नज़र आने वाले हैं। 

डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर बना चुके हैं नाम 

Ibrahim Ali Khan फ़िल्मों में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी पहचान क़ायम कर चुके हैं। उन्हें अक्सर बाक़ी स्टार किड्स के साथ बॉलीवुड पार्टियों में देखा जाता है। वहीं अब वह जल्द ही ख़ुशी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की तरह ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की कौन-सा स्टार किड बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की कर पाता है। इसके साथ ही Ibrahim Ali Khan को अपने पिता की तरह दर्शकों का उतना प्यार मिल पाएगा या नहीं यह भी आने वाले वक़्त के साथ साफ़ हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026