---Advertisement---

Pradeep Rawat और एस.एस. राजामौली की ये फिल्म नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा! एक्टर की मौत के बाद जानें क्यों हो रही चर्चा?

Pradeep Rawat: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत का निधन 4 अगस्त 2026 को हो गया था। उनका शरीर पंच तत्वों में विलीन हो चुका है। लेकिन उनकी एक साउथ फिल्म की काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2026 11:33 पूर्वाह्न

Pradeep Rawat
Follow Us
---Advertisement---

Pradeep Rawat: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप रावत के निधन ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। प्रदीप रावत की मौत 4 अगस्त 2026 को 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर के कारण हुई है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले प्रदीप रावत ने वैसे तो कई हिट मूवी में काम किया है। लेकिन उनकी एक साउथ फिल्म है। जिसे चाहकर भी फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं।  साउथ के सबसे बड़े डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘सई’ में उनकी एक्टिंग ने जो छाप छोड़ी उसे चाहकर भी कोई नहीं भूल सकता है।

Pradeep Rawat और एस.एस. राजामौली की ‘सई’ फिल्म क्यों है खास?

प्रदीप रावत ने  एस.एस. राजामौली की 2004 में आई ब्लॉकबस्टर स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म ‘सई’ में मुख्य विलेन ‘भिक्षु यादव’ का एक बेहद खूंखार और यादगार किरदार किया था।  नाक में पहनी हुई बाली और उनके डरावने लुक के साथ दमदार डायलॉग डिलीवरी ने इस किरदार को तेलुगु सिनेमा का सबसे यादगार रोल  बना दिया। उनके जैसे विलेन किरदार शायद ही दोबारा  देखने को मिला है। इस रोल के लिए प्रदीप यादव को बेस्ट विलेन के तीन अवॉर्ड भी मिले थे। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ , नंदी अवार्ड और संतोषम फिल्म अवार्ड जैसे बड़े अवॉर्ड्स से नवाजा गया था। 

‘सई’ फिल्म में प्रदीप रावत की एक्टिंग

‘सई’ मूवी  में प्रदीप रावत के किरदार की बात करें को वह अवैध रूप से कॉलेज की जमीन पर कब्जा कर लेता है। फिल्म में कॉलेज के दो विरोधी छात्र गुट अपने आपसी मतभेद भुलाकर इस खतरनाक विलेन से अपनी जमीन वापस पाने के लिए रग्बी  के खेल में उसे चुनौती देते हैं। इस दौरान प्रदीप रावत का वो रोल देखने को मिलता है, जिसे चाहकर भी कोई नहीं भूल पाता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pati Patni Aur Panga 2

सितम्बर 21, 2026

Daayra Box Office Collection Day 3

सितम्बर 21, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38

सितम्बर 21, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17

सितम्बर 21, 2026

Salman Khan

सितम्बर 21, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 21, 2026