---Advertisement---

फैंस की चहेती राहा कपूर के कॉम्पिटिशन में खड़े हुए Ileana D’Cruz के बेबी बॉय, Koa की पूरी झलक देख लोग फिदा

Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज ने दिखाई बेबी बॉय के चेहरे की पूरी झलक, लोग क्यूटनेस पर हुए फिदा, चर्चा में आया कोआ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 12:41 अपराह्न

Ileana D'Cruz
Follow Us
---Advertisement---

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को पसंद किया गया था और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। लोग उनकी क्यूटनेस पर दिल हार बैठे थे। वहीं इस सबके बीच इंडियाना डिक्रूज अपने बेटे कोआ की पहली पूरी झलक दिखाई है। इससे पहले वह झलक दिखा चुकी थी लेकिन पूरे चेहरे को आज रिवील किया है। जन्म के 10 महीने बाद कोआ को देखने के बाद फैंस फिदा हो रहे हैं और दिल हारने को मजबूर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कोआ की झलक काफी चर्चा में है।

अलग-अलग झलकियों ने फैंस को बनाया दीवाना

इलियाना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अपने बेटे के साथ वेकेशन मोड पर है। इस वीडियो को देखने के बाद इतना तय है कि कोआ एक वाटर बेबी है। इसकी शुरुआत मां बेटे की जोड़ी से होती है इसमें वे कैमरे के सामने स्टाइलिश कैप पहन कर पोज देते दिखे। एक और झलक में कोआप मां की गोद में है। इसके साथ ही कोआ की कई अलग-अलग झलक शेयर की है जिसमें वह आराम से सोए हुए है। एक तस्वीर में मां और बेटे झूले पर नजर आ रहे हैं।

कोआ को देख राहा को भूले लोग

तस्वीर को शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा हाल ही में जिंदगी। इसे अब तक लाखों लाइक मिल चुके हैं और लोग कमेंट में एडरेबल, क्यूट बताते हुए नजर आए। इससे पहले रणबीर और आलिया की बेटी राहा कपूर की भी झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थी। लेकिन अब कोआ की तस्वीर को देखने के बाद आप उनके क्यूटनेस के फैन हो जाएंगे।

प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रही थी इलियाना

इलियाना डिक्रूज बिना शादी प्रेगनेंसी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी और अब 10 महीने बाद जब बेटे की झलक दिखाई है तो वह लाइमलाइट में आ गई। लोग क्यूटनेस के ओवरडोज पर फिदा हो गए हैं। वहीं कोआ को को देखने के बाद एक बार फिर फैंस की निगाहें अटक गई। इसके साथ ही इलियाना ने डिलीवरी के बाद होने वाले पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में भी बात की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026