---Advertisement---

बिना शादी मां बनने जा रही Ileana DCruz ने पहली बार दिखाया बॉयफ्रेंड का चेहरा, देख फैंस का टूटा दिल!

Ileana DCruz: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ समय से अपने प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इलियाना डिक्रूज ने अपनी दमदार एक्टिंग से हिंदी सिनेमा के साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी एक नई पहचान बनाई है। हाल ही में इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी घोषणा की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 10, 2023 1:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ileana DCruz: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ समय से अपने प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इलियाना डिक्रूज ने अपनी दमदार एक्टिंग से हिंदी सिनेमा के साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी एक नई पहचान बनाई है। हाल ही में इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी घोषणा की थी हालांकि आपको बता दें कि, इलियाना डिक्रूज की शादी नहीं हुई है इसके बावजूद भी वह प्रेग्नेंट है अभी तक एक्ट्रेस ने बेबी के पिता को लेकर कोई भी अधिकारी भी जानकारी नहीं दी है। ऐसे में सभी फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक है कि, आखिर कौन है वो मिस्ट्री मैन जो इलियाना के बच्चे का पिता है।

शेयर की बेबी के पिता की तस्वीर

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, आपका इलियाना ने खुद ही अपने पार्टनर के बारे में फैंस को जानकारी दी। इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चे के पिता के साथ एक फोटो शेयर की है इसी के साथ उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।इलियाना ने इस खास नोट के साथ अपने पार्टनर के लिए बेइंतेहा प्यार बयां किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘प्रेग्नेंट होना कितनी खूबसूरत ब्लेसिंग है। मैं यह सोच नहीं सकती कि इस लम्हे का अनुभव करने के लिए मैं कभी इससे ज्यादा लकी हो सकती थी। मैं यह बता नहीं सकती कि एक जिंदगी को अपने अंदर जन्म देने का अनुभव कितना खुशनुमा लगता है। ऐसे कई दिन आते हैं, जब मैं अपने बेबी बंप को देखकर खुश हो जाती हूं। मैं तुमसे जल्दी मिलने वाली हूं।’

इसे भी पढ़ेंः Modi Government के 9 साल की उपलब्धियों पर Jaishankar का चीन पर तंज- ‘भारत अब झूठी बातों में नहीं फंसता’

स्पेशल नोट लिखकर कुछ इस तरह बयां किया प्यार

इलियाना ने आगे लिखा, ‘फिर ऐसे भी कुछ दिन होते हैं, जो कुछ टफ होते हैं। किसी भी बात में उम्मीद नजर नहीं आती। और फिर कभी-कभी रोना आता है। फिर उसके बाद गिल्ट फील होता है। मुझे ये आवाज सुनाई देती है, जो मुझे शांत करती है। मैं कैसी मां बनूंगी, अगर मैं ही स्ट्ऱॉन्ग नहीं हूं, और मैं यह नहीं जानती अगर मैं स्ट्रॉन्ग हूं या नहीं। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि मेरे अंदर जो जिंदगी पल रही है, मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मुझे लगता है अभी के लिए इतना काफी है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘जब मैं खुद के साथ सख्त हो जाती हूं, तो यह प्यारा सा आदमी मुझे हिम्मत देता है। इसने मुझे संभाला है, जब भी इससे लगा है कि मैं टूट रही हूं। वह मेरे आंसू पोंछता है, और फालतू के जोक्स क्रैक कर मुझे हंसाता है। या फिर सिर्फ मुझे गले लगाता है, जब उसे पता होता है कि मुझे क्या चाहिए। फिर कुछ भी इतना मुश्किल नहीं लगता।’

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026