---Advertisement---

Indian Idol 15: Top 15 में जगह बनाने के लिए कंटेस्टेंट के बीच तकरार! टैलेंट देख श्रेया घोषाल भी हो गई कन्फ्यूज

Indian Idol 15: थिएटर राउंड में भिड़ेंगे कंटेस्टेंट, टॉप 15 में कौन बना पाएंगे जगह, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस हुए सुपर एक्साइटेड, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 4, 2024 7:29 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: इंडियन आईडल 15 (Indian Idol 15) में टॉप 15 के लिए बहुत जल्द तकरार होने वाला है और अपनी आवाज से जादू चलाने वाले 15 कंटेस्टेंट को जज इस दौरान चुनेंगे। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इस रेस में किन कंटेस्टेंट को जगह मिल पाता है लेकिन सुरों के इस महासंग्राम में निश्चित तौर पर जज कंफ्यूज रह गए। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर प्रोमो के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है। Sony TV ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। आईए देखते हैं आखिर क्या है इसमें।

Indian Idol 15 का थिएटर राउंड होने वाला है धमाकेदार

इस प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक से बढ़कर एक टैलेंट आ रहा है एक दूसरे को भारी टक्कर देने, कौन बनेगा टॉप 15 में अपनी जगह देखिए इंडियन आइडल थिएटर राउंड टॉप 15 की तकरार शनिवार और रविवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट पर।”

Indian Idol 15 प्रोमो को फैंस दे रहे प्यार

इस प्रोमो को 2000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं लोग अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट हो वोट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा विश्वरूप तो दूसरे ने कहा विश्वरूप बनर्जी एक ने कह शुजा गौहर तो Chaitanya Devadhe के सपोर्टर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। अब ऐसे में कौन नेक्स्ट इंडियन रॉकस्टार बनता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Indian Idol 15 में ये खास चेहरा जज बनकर आएगी नजर

प्रोमो को देख इतना तो साफ है कि इस सीजन में अपनी आवाज से लोगों के दिलों को जीतने के लिए देश भर से कई कंटेस्टेंट आए हैं। ऐसे में टॉप 15 को चुनना वाकई काफी मुश्किल टास्क होने वाला है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि श्रेया घोषाल कहती हैं कि यह काफी मुश्किल है। वहीं इस दौरान विशाल ददलानी परफॉर्मेंस को एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। खास बात यह है कि इस दौरान बादशाह की जगह पर नीति मोहन जज के तौर पर नजर आने वाली है। ऐसे में फैंस की बेकरारी और बढ़ गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026