---Advertisement---

Indian Idol 15: दिल्ली की सलोनी या बिहार की रितिका? सिंगिंग सेंसेशन बनने के सफर में कौन भर पाएगी उड़ान

Indian Idol 15: दिल्ली की सलोनी और बिहार की रितिका के बीच टॉप 15 के लिए जंग, आखिर किसे मिलेगी जीत और किसका सफर हो जाएगा खत्म, यह देखना दिलचस्प होने वाला है और ऐसे में आइए देखते हैं प्रोमो वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2024 8:05 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15:  इंडियन आईडल 15 (Indian Idol 15) में टॉप 15 के लिए तकरार देखने को मिलने वाला है। बिहार के पटना की रितिका राज सिंह और दिल्ली की सलोनी साज के बीच जबरदस्त टक्कर का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर सोनी लिव की तरफ से शेयर किया गया है। ऐसे में यह तो तय है कि इन दो कंटेस्टेंट के बीच सिंगिंग सेंसेशन का होड़ देखना दिलचस्प होने वाला है। आखिर टॉप 15 में कौन अपनी जगह बना पाती है यह तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा लेकिन श्रेया घोषाल की बात सुनकर रोने लगी पटना की रितिका। आइए देखते हैं प्रोमो।

Indian Idol 15 में टॉप 15 के लिए इन दोनों कंटेस्टेंट ने दिखाई दमखम

sonyliv ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सलोनी और रितिका के बीच हो रही है तकरार दोनों का टैलेंट है जबरदस्त लेकिन कौन जीतेगा टॉप 15 की रेस देखिए इंडियन आइडल सोनी लिव पर।” इस प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सलोनी ‘मेरे मौला’ गाने को गा रही है तो वहीं पटना की रितिका पान खाए सैयां हमार गाती हुई नजर आती है।

Indian Idol 15 में रोती नजर आई पटना की रितिका

हालांकि उनके परफॉर्मेंस को देखने के बाद श्रेया घोषाल यह कहती हुई नजर आती हैं कि ‘इस बार हमारे साथ जो आगे जा रही है वह है…’ इसके बाद यह दिखाई देता है कि रितिका जोर-जोर से रो रही है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर किसका सफर यहीं खत्म हो जाता है और कौन टॉप 15 में अपनी जगह बनाने में कामयाब होती है। इंडियन आइडल के इस एपिसोड के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस बार श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी के साथ नीति मोहन नजर आने वाली हैं। जहां तक बात करें इंडियन आईडल 15 की तो श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह इस सीजन शो के जज के तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026