---Advertisement---

Indian Idol 15: ‘स्पेशल मैजिक है इसके पास’ Subhajit Chakraborty की आवाज को सुन जज ने दिए स्टैंडिंग ओवेशन, Shreya Ghoshal दिखीं बेसुध

Indian Idol 15: इंडियन आईडल 15 में पहुंचे सुभजीत चक्रवर्ती के परफॉर्मेंस को देखने के बाद श्रेया घोषाल ने कहीं बड़ी बात, आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास जिसकी वजह से यह कंटेस्टेंट आया चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2024 8:11 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल 15 (Indian Idol 15) का क्रेज लोगों पर खूब देखा जा रहा है। ऐसे में कई कंटेस्टेंट काफी चर्चा में हैं और इनमें से एक है सुभजीत चक्रवर्ती (Subhajit Chakraborty) जो इंडियन आईडल के मंच पर तूफान लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि श्रेया घोषाल ही नहीं विशाल ददलानी और बादशाह भी उनकी सिंगिंग के फैन हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक Indian Idol 15 प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्लासिकल और मॉडर्न सिंगिंग की परफेक्ट जुगलबंदी को दिखाते नजर आए सुभजीत और इसके बाद वह चर्चा में हैं।

Indian Idol 15 में Subhajit Chakraborty की आवाज सुन खो जाएंगे

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ऑफिशल ने कैप्शन में लिखा, “सुभजीत ने दिखाई क्लासिकल और मॉडर्न सिंगिंग की परफेक्ट हार्मनी। देखिए इंडियन आइडल शनिवार और रविवार रात 9 बजे।” वहीं इस वीडियो पर आप देख सकते हैं सुभाजित किस तरह अपनी आवाज से वहां बैठे कंटेस्टेंट ही नहीं जज के भी मन को मोह लेते हैं। उनकी आवाज और धुन के साथ-साथ म्यूजिक में वह दम दिखा जिसे देख आप खो जाएंगे।

Indian Idol 15 में Subhajit Chakraborty की Shreya Ghoshal ने की तारीफ

Indian Idol 15 के वीडियो में आप सुन सकते हैं कि श्रेया घोषाल विशाल ददलानी से यह कहती हुई नजर आती हैं कि “इसके पास तो मैजिक है।” वहीं सुभजीत चक्रवर्ती के परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं और यह कहते हैं कि आखिर कितनी बार खड़े करवाओगे। बता दे कि सुभजीत चक्रवर्ती खड़गपुर के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 22 साल है। छोटी सी उम्र में उनकी आवाज का जादू सिंगिंग रियलिटी शो में काफी पसंद किया जा रहा है।

Shreya Ghoshal ही नहीं Indian Idol 15 में बाकी जज के भी चहेते हैं Subhajit Chakraborty

इंडियन आईडल 15 के इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं और सुभजीत चक्रवर्ती की आवाज पर प्यार लुटा रहे हैं। ऑडिशन के बाद से ही सुभाजित की आवाज का जादू खूब देखने को मिल रहा है और वह अपने हर परफॉर्मेंस से जज का दिल जीत लेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026