---Advertisement---

Indian Idol 15: ‘सेकेंड परफॉरमेंस नहीं…’ Jyotiprakash Ojha पर क्यों भड़के Vishal Dadlani? Subhash Ghai ने कहीं ये बात

Indian Idol 15: क्या होगा जब कंटेस्टेंट ज्योतिप्रकाश लिरिक्स भूल जाएंगे? सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल जिसमें विशाल ददलानी कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसके बाद सुभाष घई उन्हें रोकने नजर आते हैं। आइए देखते हैं यह प्रोमो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 20, 2024 7:00 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: सुरों के मेले इंडियन आईडल 15 (Indian Idol 15) में अपनी पहचान बनाने के लिए देश भर से 15 कंटेस्टेंट को चुना गया है और उन्ही में से एक हैं ओडिसा के ज्योतिप्रकाश ओझा (Jyotiprakash Ojha) जिनसे एक बड़ी गलती हो गई। अब ऐसे में क्या उन्हें दोबारा मौका मिलेगा? क्या वह इंडियन आइडल में अपने सफ़र को जारी रख पाएंगे? इस बात पर तो फिलहाल सस्पेंस बरकरार है और देखना आगे दिलचस्प होगा कि आखिर इस गलती की ज्योतिप्रकाश को क्या सजा मिलती है। हालांकि प्रोमो वीडियो में विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) कुछ ऐसा कहते हुए नजर आते हैं जो चर्चा में है। वहीं ज्योतिप्रकाश के सपोर्ट में सुभाष घई नजर आते हैं। आइए प्रोमो देखते हैं।

Vishal Dadlani के रिएक्शन के बाद Indian Idol 15 में Jyotiprakash Ojha के साथ क्या होगा आगे

सोनी टीवी की तरफ से इस प्रोमो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, “क्या ज्योतिप्रकाश को इतनी बड़ी गलती करने के बाद भी दूसरा मौका मिलना चाहिए।” वीडियो में आप देखेंगे कि ज्योतिप्रकाश अनिल कपूर का गाना ‘माय नेम इज लखन’ गाते रहते हैं और इस दौरान लिरिक्स भूल जाते हैं। इस पर वहां मौजूद विशाल ददलानी शॉक्ड रह जाते हैं और कहते हैं अगर आप लिरिक्स भूलोगे तो सेकंड परफॉर्मेंस नहीं होगी। वहीं प्रोमो में यह भी दिखाया जाता है कि जज ज्योतिप्रकाश के परफॉर्मेंस को काफी एंजॉय कर रहे होते हैं लेकिन बीच में ही उन्हें झटका लगता है।

Indian Idol 15 Promo में Subhash Ghai ने Vishal Dadlani की बात को काटा

इंडियन आईडल 15 के प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि विशाल ददलानी की बात सुनने के बाद सुभाष घई यह कहते हुए नजर आते हैं कि “भूल चूक हम सबसे होती है।” इसके बाद विशाल ददलानी शॉक्ड जाते हैं।

Indian Idol 15 प्रोमो को देख यूजर्स दे रहे रिएक्शन

इंडियन आइडल 15 प्रोमो में तो ट्विस्ट होगा ही लेकिन एपिसोड में क्या होने वाला है यह देखने के लिए लोग इंतजार करने लगे हैं। वहीं इस प्रोमो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग श्रेया घोषाल को याद करते हुए नजर आए तो कुछ लोग अरिजीत सिंह को गेस्ट के तौर पर बुलाने की ख्वाहिश जता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026