---Advertisement---

Indian Idol 15: सिंगिंग शो या बिग बॉस! नेपोटिज्म पर Manasi Ghosh ने Subhash Ghai से पूछे तीखे सवाल, Vishal Dadlani बोले- ‘कॉन्ट्रोवर्सी करवा के…’

Indian Idol 15: सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंडियन आइडल के मंच पर Manasi Ghosh ने सुभाष घई से तीखे सवाल किए हैं तो बीच-बचाव में उतरे विशाल ददलानी। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2024 4:22 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल 15 (Indian Idol 15) में कंटेंस्टेंट ने डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) से तीखे सवाल पूछे और ऐसे में नेपोटिज्म के मुद्दे को इस स्टेज पर उठाने को लेकर कुछ लोग शो पर सवाल करते नजर आए। दरअसल डायरेक्टर सुभाष घई से Manasi Ghosh ने नेपोटिज्म और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसा पूछा जो चर्चा में है और इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इस शो को बिग बॉस से तुलना करने लगे।आइए देखते हैं क्यों बीच बचाव में उतरे विशाल ददलानी ने कहा कुछ ऐसा जो है चर्चा में। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Indian Idol 15 में नेपोटिज्म पर Manasi Ghosh के सवाल ने Subhash Ghai को किया शॉक्ड

दरअसल Manasi Ghosh ने सुभाष घई से पूछा नेपोटिज्म का बहुत चर्चा है तो आपको क्या लगता है कि सच में नेपोटिज्म है. ऐसे में आदित्य नारायण कहते हैं एक सेकंड मैं यहां से चला जाता हूं। ऐसे में सुभाष शॉक्ड जाते हैं और आदित्य स्टेज छोड़कर चले जाते हैं। इस पर सुभाष कहते हैं कि नेपोटिज्म वाले चले गए और यह दो कलाकार यहां बैठे हैं। वहीं बाद में Manasi Ghosh पूछती है कि आपको क्या लगता है कि बॉलीवुड में कौन सबसे ज्यादा ओवररेटेड डायरेक्टर है। ऐसे में सुभाष घई की हैरानी देखने लायक है। वहीं विशाल ददलानी कहते हैं मतलब कंट्रोवर्सी कर के ही जाएंगी आप।

Indian Idol 15 में Subhash Ghai का Manasi Ghosh से सवाल

ट्विस्ट तो तब आता है जब सुभाष घई भी Manasi Ghosh से सवाल कर बैठते हैं। वह कहते हैं कि अब मैं आपसे पूछूंगा कि सबसे ओवररेटेड प्लेबैक सिंगर कौन है। अब ऐसे में कंटेस्टेंट क्या जवाब देती है यह देखना एपिसोड में दिलचस्प होने वाला है लेकिन प्रोमो को देख इतना तो तय है कि इस पर विवाद होने लगा है।

Indian Idol 15 में Manasi Ghosh के सवाल पर यूजर्स के रिएक्शन

इंडियन आइडल 15 के इस प्रोमो को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “वाह क्या बात है।” दूसरे ने कहा बहुत सही। एक ने कहा माय गॉड ये तूने क्या कर दिया। एक ने लिखा सिंगिंग शो है या बिग बॉस तो एक ने कहा यह इंडियन आइडल है कि बिग बॉस पता नहीं चलता ऐसे भाई कोई टीआरपी गेन करता है वाह कुछ भी। एक ने लिखा यह इंडियन आइडल नहीं साथ निभाना साथिया है तो दूसरे ने कहा मतलब पूरी कंट्रोवर्शियल।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026