---Advertisement---

Indian Idol 15: ‘मेरा तो बनता है…’ पहचानने से इंकार कर गई उषा मंगेशकर तो बोले Badshah, आदित्य नारायण की ली चुटकी

Indian Idol 15: इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचेंगी उषा मंगेशकर, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आए बादशाह और आदित्य नारायण की जुगलबंदी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 12, 2024 7:38 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: एक बार फिर सिंगिंग सेंसेशन बनने की रेस में देश भर से कंटेस्टेंट म्यूजिक रियलिटी शो  इंडियन आईडल 15 (Indian Idol 15) में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। ऐसे में स्टेज की शोभा बढ़ाने के लिए उषा मंगेशकर पहुंचने वाली है जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि वह इसमें रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) को पहचानने से इनकार कर देती है। इस दौरान बादशाह आदित्य नारायण (Aditya Narayan) को लेकर कुछ ऐसा कहते हैं जिसे सुनने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। यही वजह है कि फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं।

Indian Idol 15 में लगने वाला है मस्ती का तड़का

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें उषा मंगेशकर शो में पहुंचती हैं। इस दौरान आदित्य नारायण उषा मंगेशकर से पूछती हैं कि क्या आपको पता है कि आपके साइड में कौन बैठे हैं।  श्रेया घोषाल कहती है कि ये बहुत ही नर्वस है। इस पर उषा मंगेशकर कहती है “नहीं।” इस पर आदित्य नारायण कहते हैं कि उषा जी आपने मुझे पहचाना। ऐसे में उषा एक बार फिर नहीं में इशारा करती है जो देखने के बाद बादशाह अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वह आदित्य नारायण की चुटकी लेते हुए कहते हैं, “मेरा तो बनता है आदित्य लेकिन तुम्हें तो जानकर भी मना कर गई।”

Indian Idol 15 Promo को देख क्रेजी फैंस Badshah के लिए हुए दीवाने

सोनी टीवी ने इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब बादशाह और आदित्य मिलेंगे तब आइडल के स्टेज पर होगा एक्सप्लोजन।” वहीं इस वीडियो को देखकर यूज़र ने लिखा, “मस्ती तो तब चाहिए जब बादशाह आया।” तो एक ने कहा, “बेस्ट जज।” एक यूजर ने कहा, “यह ग्रैंड होने वाला है।” एक ने लिखा, “बादशाह और आदित्य दोनों फन एलिमेंट है इंडियन आइडल के।” एक ने लिखा अब तो एक भी एपिसोड मिस नहीं करूंगा तो दूसरे ने कहा बेस्ट जज तो भाई बादशाह है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026