---Advertisement---

Indian Idol 16: जुबीन गर्ग को महान बताकर विशाल ददलानी हुए भावुक तो श्रेया घोषाल की आवाज में दिखा दर्द, असम के कंटेस्टेंट ने गमगीन किया माहौल

Indian Idol 16: जुबीन गर्ग को खास अंदाज में इंडियन आइडल 16 में श्रद्धांजलि दी गई और इसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावभीनी कर दे रहा है। जहां विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से महान सिंगर को श्रद्धांजलि दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2025 1:46 अपराह्न

Indian Idol 16
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 16: सुरों के बादशाह देश भर से एक बार फिर महफिल सजाने के लिए तैयार हैं। जी हां, बहुत जल्द इंडियन आइडल के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है। एक प्रोमो वीडियो जारी किया जा रहा है और इस सब के बीच न्यू प्रोमो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह कहीं ना कहीं संगीत जगत के सभी चाहने वालों के लिए भावुक कर देने वाला पल है क्योंकि अलग अंदाज में असम से आए कंटेस्टेंट को देखकर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी गई है। इस मौके पर विशाल ददलानी इमोशनल हुए तो जुबीन को अपनी गायिकी से याद करती दिखी श्रेया घोषाल। देखें इंडियन आइडल 16 प्रोमो वीडियो।

इंडियन आइडल 16 में जुबीन गर्ग के लिए विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल इमोशनल

इंडियन आइडल 16 के नए प्रोमो में विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल की तरफ से संगीत जगत के दिग्गज जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी गई और यादों की प्लेलिस्ट खोली गई। प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि असम से आए एक कंटेस्टेंट को देखकर विशाल ददलानी कहते हैं कि असम से आप आए हो जहां पर जुबीन पैदा हुए और पले बढे़। वह एक बिगेस्ट स्टार है जो इंडिया में कभी पैदा नहीं हो सकता। एक असमी के तौर पर जुबिन को खो देना कोई छोटी बात नहीं है लेकिन जुबीन महान था।

फॉरएवर जुबीन कहकर इंडियन आइडल 16 में श्रद्धांजलि

वहीं इंडियन आइडल 16 के इस प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि श्रेया घोषाल स्टेज पर आए कंटेस्टेंट के साथ मायाबिनी सॉन्ग गाती है। वहीं दूसरी तरफ विशाल ददलानी प्यार के साइड इफेक्ट से जाने क्या गाते हुए नजर आते हैं। वीडियो के अंत में विशाल ददलानी फॉरएवर जुबिन कहते हुए नजर आते हैं।

आखिर कब शुरू हो रहा इंडियन आइडल 16

जहां तक बात करें इंडियन आइडल 16 की तो 18 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होने वाली है। यादों की प्लेलिस्ट थीम के साथ नए सीजन की वापसी हो चुकी है जिसमें एक बार फिर जज के तौर पर बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी नजर आने वाले हैं।

हमेशा के लिए इस दिन चले गए जुबीन गर्ग

वहीं बात करें जुबीन गर्ग की तो 19 सितंबर 2025 को हमेशा के लिए असम सिंगर इस दुनिया को अलविदा कह गए। या अली और न जाने कितने अनगिनत सॉन्ग से उन्होंने अपनी आवाज दुनिया तक पहुंचाई लेकिन स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से उनकी मौत बताई जा रही है। फिलहाल उनकी मौत के हर एक एंगल की जांच हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026