---Advertisement---

Indian Idol 16: कौन है जिसने हारमोनियम पर रैप सुनाकर सजाई महफिल, श्रेया घोषाल बोली ‘इतनी सुरीली…’

Indian Idol 16: हारमोनियम लेकर इंडियन आइडल 16 में पहुंचे सुहेल, क्या लोगों का दिल जीत पाएगें क्योंकि परफॉर्मेंस देखने के बाद श्रेया घोषाल तारीफ किए बिना नहीं रह सकी। आइए देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2025 3:06 अपराह्न

Indian Idol 16
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 16: अपनी गायिकी से अलग पहचान बनाने के लिए इंडियन आइडल 16 में कंटेस्टेंट जगह जगह से आ रहे हैं जहां हुनर दिखाने में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता है। ऐसे में सुहेल नाम का एक कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जो हारमोनियम पर रैप सुनाकर जज को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर एक और प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसे देखकर इतना तो तय है कि इंडियन आइडल 16 यादों की प्लेलिस्ट काफी धमाकेदार होने वाली है। यही वजह है कि सुहेल के परफॉर्मेंस को सुनकर श्रेया घोषाल चकित रह गई।

हारमोनियम पर रैप सुनाकर Indian Idol 16 में जीता दिल

इंडियन आइडल 16 के प्रोमो वीडियो में दिखाया जाता है कि हारमोनियम लेकर सोहेल मंच पर पहुंचते हैं और इस दौरान वह कहता हैं, “मैंने एक रैप लिखी है। मैं वह रैप हारमोनियम पर बजाऊंगा।” ऐसे में बादशाह काफी एक्साइटेड नजर आते हैं और वह उन्हें सुनाने के लिए कहते हैं। इंडियन आइडल को लाखों सलाम देते हुए नजर आते हैं और इस रैप को सुनने के बाद इंडियन आइडल 16 की जज श्रेया घोषाल कहती है कि इतनी सुरीली आवाज आज तक कभी नहीं सुनी तो बादशाह भी उन्हें प्रोत्साहित करते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो देखकर इंडियन आईडल 16 को लेकर लोग एक्साइड नजर आ रहे हैं।

कौन है इंडियन आइडल 16 का सुहेल सूफी

सुहेल सूफी इंडियन आइडल 16 में अपनी गायिकी से लोगों का दिल जीतने वाले हैं और ऐसे में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने बताया है कि संगीत ही उनके जीवन की शुरुआत है वह सुरों का एकलव्य सीजन 2 के फाइनलिस्ट रह चुके हैं। एक सूफी फ्यूजन बैंड जोश के वह मुख्य कलाकार हैं तो वही चंद्र लाल संगी उनके दादाजी थे जिनके विरासत को आगे ले जाने के लिए अब वह इंडियन आइडल 16 में अपनी गायिकी से तहलका मचाने के लिए आ गए हैं। ऐसे में सिंगिंग रियलिटी शो में वह किस कदर कमाल दिखाते हैं यह देखना खास है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 14, 2026

Dhurandhar

मार्च 14, 2026

Allu Sirish

मार्च 14, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 14, 2026

Azamgarh Viral Video

मार्च 13, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026