---Advertisement---

International Yoga Day 2023: करीना से लेकर मलाइका तक ये हसीनाएं योगा को मानती हैं मूल मंत्र, फिटनेस से फैंस को करती हैं हैरान

International Yoga Day 2023: दुनिया भर में आज यानी 21 जून को इंटरनेशनल योगा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन योगा के प्रति लोगों की जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह कई सेमिनार और आयोजन किए जाते हैं। शरीर और स्वास्थ्य के लिए योगा काफी जरूरी है। आम लोगों से लेकर खास लोगों तक योगा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 21, 2023 10:15 पूर्वाह्न

International Yoga Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

International Yoga Day 2023: दुनिया भर में आज यानी 21 जून को इंटरनेशनल योगा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन योगा के प्रति लोगों की जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह कई सेमिनार और आयोजन किए जाते हैं। शरीर और स्वास्थ्य के लिए योगा काफी जरूरी है। आम लोगों से लेकर खास लोगों तक योगा को फिटनेस मंत्र के तौर पर देखते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई हसीनाओं का नाम भी शामिल है जो योगा से खुद को फिट रखती हैं। यह अपनी डेली रूटीन में योगा को जरूर फॉलो करती हैं और उनकी खूबसूरती का यह राज है। बढ़ती उम्र के बावजूद योगा के जरिए वह खुद को फिट और फाइन रखती हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक का नाम शामिल है।

करीना कपूर है फिटनेस क्वीन

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर योगा लवर है। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन अगर असल जिंदगी की बात करें तो वह खुद को फिट रखने के लिए योगा को जरूर फॉलो करती हैं। यही वजह है कि 42 वर्ष की उम्र में भी करीना यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

मलाइका अरोड़ा फिटनेस को लेकर हैं काफी सजग

बॉलीवुड की छैयां छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी योगा के प्रति दीवानगी लोगों के बीच जगजाहिर हैं। मलाइका को हर दिन ट्रेंडी जिम वेयर में स्पॉट किया जाता है और वह हर बार योगा क्लास के बाहर स्टाइलिश अंदाज में पोज देती हैं। यही वजह है कि आज भी वह खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर शुमार है।

आलिया भट्ट करती हैं योगा से खुद को फिट

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम शामिल है। आलिया अपने अंदाज से लोगों को चौंकाने ने कभी पीछे नहीं रहती हैं। योगा ही वजह है जिससे मां बनने के बाद भी आलिया अपने वजन को कंट्रोल करने में कामयाब हुई। इसके लिए योगा को एक्ट्रेस फिटनेस मंत्र है।

योगा की दीवानी है शिल्पा

शिल्पा शेट्टी और योगा दोनों ही नाम एक साथ लिए जाते हैं। यह बात सच है कि योगा के लिए शिल्पा शेट्टी लोगों को जागरूक करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तमाम वीडियो है जिसमें वह योगा के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती हुई नजर आती है। खुद को फिट रखने के लिए योगा कितना जरूरी है यह शिल्पा लोगों को बताती है।

अनन्या पांडे भी है फिटनेस लवर

अनन्या पांडे फिलहाल बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। क्या आपको पता है कि उनकी फिटनेस सेक्रेट भी योगा है। अनन्या की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है जिसमें वह योगा क्लास के लिए जाती है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026