---Advertisement---

IPL 2024: हाथ में तिरंगा लेकर स्टेडियम में बैठे फैंस से रूबरू हुए अक्षय और टाइगर, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने लूटी महफिल

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुई। इस दिलचस्प मैच में सीएसके ने अपनी जीत दर्ज कर ली लेकिन ओपनिंग सेरेमनी में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जादू तो खूब चला। जी हां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2024 12:12 अपराह्न

IPL 2024
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुई। इस दिलचस्प मैच में सीएसके ने अपनी जीत दर्ज कर ली लेकिन ओपनिंग सेरेमनी में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जादू तो खूब चला। जी हां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी कुछ इस कदर धमाल मचाती हुई नजर आई। स्टेडियम में बैठे फैंस ने तालिया की गड़गड़ाहट के बीच अक्षय और टाइगर का गर्मजोशी से स्वागत किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसे टाइगर श्रॉफ ने खुद ही शेयर किया।

टाइगर और अक्षय की जोड़ी का चला जादू

इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, “क्या रात थी अक्षय कुमार आईपीएल।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैचिंग खाकी ड्रेस में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। जहां टाइगर ओपन बटन से अपने एब्स को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत होती है टाइगर और अक्षय जो बाइक पर सवार है। अक्षय बाइक को स्टाइलिश अंदाज से चला रहे होते हैं और पीछे बैठे टाइगर हाथ में तिरंगा लेकर स्टेडियम के चारों तरफ घूम कर फैंस से रूबरू होते हैं। वहीं बाद में अक्षय के साथ टाइगर हाथ में तिरंगा लेकर फैंस को फ्लाइंग किस देते हैं और उन पर प्यार लुटाते हैं।

वीडियो देख क्लीन बोल्ड हुए फैन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और कमेंट में लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “छोटे चल घूमते हैं।” तो दूसरे ने कहा, “इंडियन होने पर गर्व है।” एक ने कहा, “जय हिंद।” तो टाइगर श्रॉफ के फैंस इस वीडियो को देख मर मिटने के लिए तैयार है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म की बात करें तो यह 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026