---Advertisement---

क्या कैंसर से जूझ रही है Rakhi Sawant? एक्स हसबैंड आदिल खान ने लगाए गंभीर आरोप तो भड़के यूजर्स

Rakhi Sawant: राखी सावंत मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुई और अब कहा जा रहा है कि उनके यूट्रस में ट्यूमर पाया गया है। अब उनके एक्स हस्बैंड आदिल खान दुर्रानी भी इस बारे में चुप्पी तोड़ते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2024 11:22 पूर्वाह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: राखी सावंत बीमार चल रही है। उनके एक्स हस्बैंड रितेश ने बीते दिन इस बात का खुलासा किया कि उनकी स्थिति नाजुक है और फिलहाल डॉक्टर के अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं इस सब के बीच खबरों की माने तो राखी सावंत के गर्भाशय में ट्यूमर पाया गया है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ वायरल हो रही है और उनके चाहने वाले उनकी स्पीड रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। रितेश के खुलासे के बाद लोग हैरान रहे हैं और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से फैंस चौंक गए हैं।

Rakhi Sawant के यूट्रस में मिला ट्यूमर

राखी सावंत के एक्स हस्बैंड रितेश ने कहा है कि उनके पेट और दिल में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रितेश के अनुसार राखी सावंत के यूट्रस में ट्यूमर पाया गया है और डॉक्टर इसकी जांच कर रहे हैं। फिलहाल टेस्ट किए गए हैं लेकिन रिपोर्ट्स आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर भी हो सकता है लेकिन फिलहाल रिपोर्ट्स का इंतजार है। डॉक्टर की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

राखी की हेल्थ को लेकर ये क्या कह गए आदिल

वहीं इस सबके बीच राखी के एक्स हस्बैंड आदिल खान दुर्रानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह राखी की पोल खोलते हुए नजर आए। इस वीडियो में आदिल कहते हुए नजर आते हैं कि मैं टीवी में देख रहा था कि राखी को कोई हार्ट की परेशानी हो रहा है और उनके जो सो कॉल्ड हस्बैंड है वह तो कह रहे हैं कि डॉक्टर कह रहे हैं कि कैंसर होने के भी चांसेस है। जब मैं उनका एक साल पहले पूरे के पूरे टेस्ट करवाए थे मैंने उनकी एक सर्जरी भी करवाई थी तब उनकी तबीयत बिल्कुल फिट एंड फाइन थी कुछ भी ऐसा प्रॉब्लम नहीं था।”

राखी के सरेंडर का आदिल कर रहे हैं इंतजार

उन्होंने आगे कहा, “कोर्ट की डेट नजदीक आ रही है और कोई पब्लिसिटी स्टंट कर रही है तो कोर्ट क्या जनता हर एक इंसान इससे ज्यादा घिनौनी चीज नहीं हो सकती है। अगर आप सच में बीमार हो तो मैं दिल से दुआ करता हूं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाए। मैं सबसे अच्छा इंसान हूं सबसे पहले किसी का बुरा नहीं चाहता आपकी सरेंडर का दिन मैं कैलेंडर से ज्यादा उंगलियां में इंतजार कर रहा हूं 4 हफ्ते कब होंगे। तो अब जाके कोई हॉस्पिटल का नया ट्रिक आ जाता ह या कोई पब्लिसिटी स्टंट हो जाता है या आपको रियल में कोई बीमारी हो गई है मैं नहीं जानता हूं। मैं डॉक्टर के रिजल्ट का इंतजार कर रहा हूं।”

भड़के यूजर्स ने लगाई लताड़

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक ने कहा हेल्थ प्रॉब्लम कभी भी हो सकता है अनपढ़ गवार तो दूसरे ने कहा अपने मकसद के पीछे यहां इसकी हालत खराब है। एक ने कहा चुप कर राखी की वजह से फेमस हुआ है तू तो एक ने कहा अरे भाई अपने से मतलब रखो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026