---Advertisement---

Bigg Boss 20 में क्या सच में आ रहा ‘राउंड टू हेल’ का सबसे फेमस यूट्यूबर? नाम देखकर झूम उठा सोशल मीडिया

Bigg Boss 20 : बिग बॉस 19 में 'राउंड टू हेल' यूट्यूब टैनल के फेमस यूट्यूबर जैन सैफी आने वाले हैं। जैसे ही ये खबर लीक हुई वैसे ही हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 17, 2026 5:38 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20 :  कलर्स टीवी के सबसे फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 20  बहुत जल्द  6 सिंबतर 2026 से शुरु हो रहा है। सलमान खान के इस शो में इस बार ऑडियंस को काफी कुछ अलग और नया देखने को मिलने वाला है।  इस बार शो “एक्स्ट्रा जीवन दान” की थीम पर काम करेगा , यानी की जो लोग घर से बेघर हो गए हैं उन्हें वापस आने के दो मौके मिलेंगे। इस बार बिग बॉस 20 में पुराना फॉर्मेट पूरी तरह से बदल दिया गया है। 19 साल पुराना इसमें कुछ भी नहीं मिलेगा। अभी तक कंस्टेस्ट की असली लिस्ट  सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में कुछ नाम कंफर्म माने जा रहे हैं।  इसी में से एक नाम ‘राउंड टू हेल’  यूट्यूब चैनल का एक फेमस यूट्यूबर आने वाला है।

Bigg Boss 20  में  हिस्सा  हो सकते हैं ‘राउंड टू हेल’ के यूट्यूबर जैन सैफी  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tellymasala अकाउंट से बिग बॉस 20 के कुछ फाइनल कंस्टेंट के नामों की जानकारी दी गई है। जिसमें सोशल मीडिया स्टार और ‘राउंड टू हेल’ के फेमस यूट्यूबर जेन सैफी का नाम भी शामिल है। इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 20 के कंस्टेंट का नाम डालते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘बिग बॉस 20 के 6 सितंबर को शुरू होने से पहले ही इसकी काफी चर्चा हो रही है और छह लोगों के नाम संभावित कन्फर्म कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे हैं।

Bigg Boss 20
Picture Credit: इंस्टाग्राम tellymasala

 

कहा जा रहा है कि रजत बेदी, आर्यन केल्विन, ज़ैन सैफी, आशीष चंचलानी, जेनिफर विंगेट और नीति टेलर सलमान खान के रियलिटी शो के लिए फाइनल हो गए हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट की लिस्ट का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, इसलिए ये नाम फिलहाल कन्फर्म नहीं हैं।’

जैन सैफी  कौन हैं?

आपको बता दें, ‘राउंड टू हेल’ के यूट्यूबर जैन सैफी  के बिग बॉस 20 में आने की काफी चर्चा है, लेकिन मेकर्स या जैन सैफी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। अब वो आ रहे हैं या नहीं इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैन सैफी भारत के एक बेहद फेमस यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन हैं। जैन अपने दो दोस्त नाजिम अहमद और वसीम के साथ कॉमेडी वीडियो ‘राउंड टू हेल’ चैनल के लिए बनाते है। उनके यूट्यूब चैनल Round2hell पर 36 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जैन सैफी को इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वो मुरादाबाद के पाकबड़ा के रहने वाले है। जैन अपनी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। जैन की उम्र 30 साल के आस-पास है। बिग बॉस में उन्हें देखने के लिए फैंस पूरी तरह से बेताब हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3

अगस्त 17, 2026

Antara Banerjee

अगस्त 17, 2026

Ananya Raj Death

अगस्त 17, 2026

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026

Vimal Elaichi Controversy

अगस्त 16, 2026

Saif Ali Khan

अगस्त 16, 2026