---Advertisement---

Rashmika Mandanna से क्या Vijay Deverakonda छुड़ाने लगे हैं दामन? चोटिल एक्ट्रेस को देख कन्नी काटते हुए निकला साउथ सुपर स्टार

Rashmika Mandanna: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को Vijay Deverakonda इग्नोर करते हुए पाए गए हैं। इस दौरान चोट लगी हुई एक्ट्रेस खुद से जूझती हुई दिखीं हैं। विजय के इस बर्ताव को देखकर फैंस का दिल टूट गया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 5, 2025 11:47 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna : साउथ ब्यूटी रश्मिका मंदाना इस समय अपनी अपकमिंग मूवी Chhaava को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इसमें एक्ट्रेस के साथ
Vicky Kaushal और अक्षय खन्ना जैसे सितारे हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस बीच एक्ट्रेस के पैर में चोट लग गई है और वह व्हील चेयर पर मूवी का प्रमोशन करती हुई खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस चाहते हैं कि, एक्ट्रेस जल्दी से ठीक हो जाएं। लेकिन इस बीच छावा एक्ट्रेस के चाहने वालों का दिल तब टूटा जब उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड Vijay Deverakonda ने उन्हें इंग्नोर किया। दरअसल, दोनों साउथ सितारे एक साथ एक जगह स्पॉट हुए। इस दौरान विजय एक्ट्रेस की मदद करने की जगह उन्हें इस हालत में दूसरों के हवाले करते हुए आगे बढ़ गए। जब फैंस के सामने ये वीडियो आयी तो उनके मन में सवाल उठने लगे कि, क्या इन दोनों के बीच जो अफेयर की खबरें थी, अब उन पर विराम लग गया है? क्या एक्टर रश्मिका से दामन छुड़ाने लगे हैं?

Rashmika Mandanna को इग्नोर करते दिखे Vijay Deverakonda

Reddit पर Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें विजय एक्ट्रेस को वॉकर के सहारे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।

वो रश्मिका की मदद नहीं करते हैं। जिस तरह से South Super Star ने रश्मिका को इंग्नोर किया वो, फैंस को पसंद नहीं आया है। यही वजह है कि, यूजर्स तीखी प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर लिखता है कि, ‘लोल.. हेल्प ही कर देते लिगर’। दूसरा लिखता है कि, ‘यार.. ये उसे कार में बैठने में भी मदद नहीं कर सका?!’ वहीं, तीसरा यूजर विजय को बी ग्रेड का एक्टर बता रहा है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की उड़ रही अफवाहें

आपको बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर अफवाहें चलती रहती हैं कि, ये दोनों एक-दूसरे को डेट रहे हैं। कई इंटरव्यू में दोनों इन-डायरेक्टर एक-दूसरे को लेकर इशारा कर चुके हैं। इस बीच जब फैंस की नजर विजय के इस बर्ताव पर पड़ी तो वह ट्रोल करने लगे।

14 फरवरी को रिलीज होगी Vicky Kaushal और रश्मिका मंदाना की मूवी Chhaava

आपको बता दें, Rashmika Mandanna और Vicky Kaushal की अपकमिंग मूवी Chhaava 14 फववरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की गाथा दिखाई गई है। छावा में मुगल शासन को भी दिखाया गया है। Valentine’s Day के मौके पर इसे रिलीज किया जाएगा। रश्मिका और विक्की को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026